Connect with us

उत्तराखंड परिवहन निगम करेगा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी…

उत्तराखंड

उत्तराखंड परिवहन निगम करेगा सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भर्ती, मिलेगी इतनी सैलरी…


Uttarakhand News: उत्तराखंड में जहां चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। वहीं यात्रा में तीर्थ यात्रियों की सुविधा के लिए शासन ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड परिवहन निगम ने बस अड्डों पर काउंटर व टिकट की व्यवस्था संभालने के लिए सेवानिवृत्त कर्मचारियों की भर्ती का फैसला लिया है। इसके तहत बताया जा रहा है कि इन कर्मियों को  तीन माह के लिए तैनात किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सीमावर्ती क्षेत्रों में व्यापार और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर सीएम धामी की समीक्षा…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार निगम में लिपिकों की काफी कमी है। ऐसे में बस अड्डों पर खासकर ऋषिकेश और हरिद्वार में आने वाले समय में चारधाम यात्रा में काफी परेशानी हो सकती है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बस अड्डों पर काउंटर बढ़ाए जा रहे हैं, जिसके तहत  65 वर्ष से कम आयु वाले और कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले सेवानिवृत्त कर्मचारियों को तैनाती दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान में 33 हजार शिकायतों का त्वरित समाधान…

बताया जा रहा है कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों को इसके लिए प्रतिमाह 15 हजार रुपया प्रत्येक कर्मचारी को भुगतान किया जाएगा। इसके आदेश जारी किए गए है। बताया जा रहा है कि जारी आदेश में कहा गया है।  मंडल के सभी प्रबंधक व डिपो के सभी सहायक महाप्रबंधकों को कहा गया, कि ऐसे सेवानिवृत्त कर्मचारियों से संपर्क किया जाए, जो तीन माह के लिए कार्य करने के इच्छुक हों।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 102 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की…

 

 

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top