Connect with us

चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोग घायल…

उत्तराखंड

चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर कार दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोग घायल…


उत्तराखंड में आए दिन हादसे हो रहे है। हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। यहां चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर आज एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में पांच लोग घायल हो गए है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कार के परखच्चे उड़ गए है।

यह भी पढ़ें 👉  Les Belles Endormies - [EPUB]

मिली जानकारी के अनुसार हादसा आज सुबह चंबा-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर ताछला के समीप हुआ है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह एक कार ऋषिकेश से उत्तरकाशी की ओर जा रही थी। इसी दौरान कार सड़क पर पलट गई। जिससे मौके पर हडकंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  The Mary-El Tarot | eBook (EPUB)

बताया जा रहा है कि कार में पांच लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुहंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 से सीएचसी खाड़ी पहुंचाया।  जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों को एम्स ऋषिकेश रेफेर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स में विश्व प्रिमैचुअर्टी अवेरनैस माह का समापन उल्लेखनीय कार्य एवं प्रतिस्पर्धाओं के प्रतिभागी हुए सम्मानित

घायलों की पहचान अनिता पुत्री देवेश्वर निवासी रोतल घमरी उत्तरकाशी, लक्ष्मी प्रसाद पुत्र देवेश्वर, सुलोचना देवी पत्नी मोहन मिश्रा , रुद्र देवी पत्नी काशी राम, केदार दत्त पुत्र मोहन मिश्रा के रूप में हुई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top