Connect with us

गर्जिया मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन पलटा, इतने लोग थे सवार…

उत्तराखंड

गर्जिया मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन पलटा, इतने लोग थे सवार…


उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की रामनगर से आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां गर्जिया मंदिर दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में दुर्घटना में 17 लोग घायल हो गए। बच्चा व दो अन्य को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  7 Stages of Marriage: Laughter, Intimacy and Passion Today, Tomorrow, Forever | Free Ebook Download

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा मंगलवार को रामनगर के लदुआ के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि आज सुबह उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के ग्राम दडियाल टांडा के श्रद्धालु रामनगर से करीब 13 किलोमीटर दूर माता गर्जिया देवी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे।  छोटा हाथी वाहन में महिलाएं, लड़कियां व बच्चे मिलाकर 27 लोग सवार थे। इस दौरान प्रातः दस बजे ढिकुली में पहुंचते ही लदुआचौड़ पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन पलटते ही इसमें सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई. चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  A Handful of Earth, a Handful of Sky: The World of Octavia E. Butler - (E-Book EPUB)

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से सभी घायलों को 108 एवं प्राइवेट वाहनों की मदद से उपचार के लिए रामनगर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।  बताया जा रहा है कि हादसे में 17 लोग घायल हो गए थे। जिसमें इनमें एक बच्चा व दो अन्य की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बेहतर उपचार के लिए सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Shape: The Hidden Geometry of Information, Biology, Strategy, Democracy, and Everything Else | Online Reading
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top