Connect with us

UKSSSC ने किया मुख्य आरक्षी ( पुलिस दूरसंचार) की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित…

उत्तराखंड

UKSSSC ने किया मुख्य आरक्षी ( पुलिस दूरसंचार) की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित…


उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि आयोग ने मुख्य आरक्षी ( पुलिस दूरसंचार) की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। युवा आयोग की वेबसाईट से  sssc.uk.gov.in  रिजल्ट चेक कर सकते है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरक्षी परीक्षा में 272 पदों के सापेक्ष 492 अभ्यर्थियों को शारीरिक परीक्षण के लिए बुलाया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रुद्रप्रयाग को ‘स्टेट बेस्ट इलेक्ट्रोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड–2026’ से नवाजा गया

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आयोग ने प्रोविजिनल रिजल्ट के साथ ही चुने गए अभ्यर्थियों के श्रेणीवार अंक भी जारी किए हैं। 100 अंकों की इस परीक्षा में जनरल कैटेगरी में उच्च अंक 92.50 हैं तो कटऑफ 45 अंक है। ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों के लिए भी कटऑफ 45 अंक है। वहीं बताया जा रहा है कि अब जल्द ही आयोग द्वारा इस भर्ती के लिए शारीरिक मापजोख परीक्षा के लिए तिथि, स्थान और समय की सूचना अपनी वेबसाइट पर घोषित की जाएगी। बता दें कि पेपर लीक प्रकरण के बीच इस परीक्षा पर भी पहले संदेह था। आयोग ने इसकी जांच कराई थी। परीक्षा सही पाए जाने पर आगे की कार्रवाई की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  Amber Brown Goes Fourth - Free Download

गौरतलब है कि पिछले साल 31 जुलाई को परीक्षा के बाद आठ अगस्त को उत्तर कुंजी जारी की गई थी। इस पर उन्होंने आपत्तियां मांगी थीं, जिनका विषय विशेषज्ञों ने निस्तारण किया। उसके बाद संशोधित उत्तर कुंजी जारी की गई थी। अब विज्ञापित कुल पदों के सापेक्ष दोगुने अभ्यर्थियों का रिजल्ट वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों के रिजल्ट आए हैं, उन्हें शारीरिक मापजोख परीक्षा देनी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top