Connect with us

सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर शिक्षक नेता पर एक्शन, नोटिस जारी…

उत्तराखंड

सोशल मीडिया पर टिप्पणी को लेकर शिक्षक नेता पर एक्शन, नोटिस जारी…


उत्तराखंड में इन दिनों जहां शिक्षकों और उनके नेताओं द्वारा मीडिया और सोशल मीडिया में सरकार की नीतियों की आलोचना और मीडिया को बयान दिए जा रहे है। तो वहीं इस मामले में आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने शिक्षकों पर कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि ऐसे ही एक मामले में शिक्षक नेता को नोटिस जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में 212 से अधिक शिकायतें डीएम सविन बंसल ने कई मामलों में त्वरित राहत के दिए निर्देश

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य शैक्षिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के एडी डॉ. आरडी शर्मा की ओर से सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले राजकीय शिक्षक संघ की एससीईआरटी शाखा के अध्यक्ष डॉ. अंकित जोशी को नोटिस जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि डॉ.जोशी अटल उत्कृष्ट स्कूलों के बोर्ड रिजल्ट को लेकर काफी मुखर थे। इसके साथ ही वह मीडिया और सोशल मीडिया में बयानबाजी पर रोक के विभागीय आदेश के खिलाफ भी लगातार सक्रिय हैं।

यह भी पढ़ें 👉  भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले—गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…

बताया जा रहा है कि सरकारी नीतियों के खिलाफ मीडिया व सोशल मीडिया में बयान जारी करना आचरण नियमावली का उल्लंघन माना जा रहा है। इसी उल्लंघन के चलते डॉ.जोशी को नोटिस देकर बुधवार तक स्पष्टीकरण मांगा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी को हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह का निमंत्रण…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top