Connect with us

मसूरीः कोल्हूखेत के निकट निकला एक विशालकाय किंग कोबरा…

उत्तराखंड

मसूरीः कोल्हूखेत के निकट निकला एक विशालकाय किंग कोबरा…


उत्तराखंड की पहाड़ों की रानी मसूरी से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां कोल्हूखेत के निकट एक विशालकाय किंग कोबरा निकल आया। इतना बड़ा अजगर देखकर आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मश्क्कत के बाद कोबरा को जंगल में छोड़ा है तो वहीं लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा…

मिली जानकारी के अनुसार देहरादून मसूरी मार्ग पर कोल्हूखेत के निकट एक विशालकाय किंग कोबरा मिला है। ये किंग कोबरा एक रेस्टोरेंट के टॉयलेट में मिला है। जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सांप होने की सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किंग कोबरा को पकड़ दूर जंगल में छोड़ दिया है। जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली।

यह भी पढ़ें 👉  आंगनबाड़ी राशन में गड़बड़ी पर डीएम का बड़ा एक्शन, रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर छापेमारी…

बताया जा रहा है कि यह एक दुर्लभ प्रजाति का किंग कोबरा है। इस समय किंग कोबरा का प्रजनन का समय है। ऐसे में किंग कोबरा के साथ ही मादा भी हो सकती है। इसके लिए वन विभाग के कर्मचारियों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। हालांकि राज्य में अब तक किंग कोबरा के काटने की एक भी घटना दर्ज नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में सीएसडी कैंटीन और सैनिक मिलन केन्द्र का लोकार्पण…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top