Connect with us

राज्य में चल रही चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक, सचिव ने दिए ये निर्देश…

उत्तराखंड

राज्य में चल रही चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक, सचिव ने दिए ये निर्देश…


सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुर्नवास रंजीत सिन्हा ने आज सचिवालय में एनडीएमए से आए अधिकारियों की उपस्थिति में चारधाम यात्रा के सफल संचालन हेतु समीक्षा बैठक ली। बैठक में NDMA के राजेंद्र सिंह ने राज्य में चल रही चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने तीर्थ यात्रा को और बेहतर और सुगम बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

यह भी पढ़ें 👉  Perché gli edifici stanno in piedi - Formato PDF

उन्होंने कहा कि पिछले यात्रा अनुभवों के बाद राज्य ने व्यवस्थाओं में काफी अच्छे परिवर्तन किये है, जिनको प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा काफी नजदीक से मॉनिटरिंग किया गया। उन्होंने कहा कि मार्गों की स्थिति, परिवहन व्यवस्था, स्वास्थ्य शिविरों, पुलिस चैक पोस्ट, यात्री रजिस्ट्रेशन केंद्रों द्वारा किए जा रहे कार्यो को यात्रियों की सुगमता व श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को दृष्टिगत रखते हुए योजनाबद्ध ढंग से किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  La vie extérieure 1993-1999 | [EPUB, PDF, E-Book]

उन्होंने कहा कि मंदिर परिक्षेत्र से पहले ही श्रद्धालुओं की भीड़ प्रबंधन के उपाय किये जाए, ताकि मंदिर परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से दर्शन चलते रहें। उन्होंने लाईन डिपार्टमेंट के लिए एस.ओ.पी के आधार पर दायित्वों का निर्वहन करने पर जोर दिया। बैठक में एनडीएमए भारत सरकार से कर्नल के. पी. सिंह, महानिरीक्षक SDRF  रिद्विम अग्रवाल, आई.आर.एस विशेषज्ञ वी.बी. गणनायक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  Books Close - Download Ebook
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top