Connect with us

चारधाम यात्रियों की बस यहां खाई में लटकी, ऐसे बची यात्रियों की जान…

उत्तराखंड

चारधाम यात्रियों की बस यहां खाई में लटकी, ऐसे बची यात्रियों की जान…


उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर देहरादून से आ रही है। यहां दून से सटे विकासनगर में बाढ़वाला-जुड्डो मोटर मार्ग पर चारधाम जा रहे यूपी के यात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी खाई में लटक गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  मां के पांव गिरकर माफी मांगो, वरना होगा जिला बदर : डीएम

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बस ऋषिकेश से यमुनोत्री के लिए बुधवार सुबह रवाना हुई थी। शाम करीब साढ़े चार बजे चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और  बस सड़क किनारे पैराफिट को तोड़कर खाई में लटक गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। बस में करीब 42 यात्री सवार थी। जिनकी सांसे अटक गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश

सूचना मिलते ही आस-पास के लोग और पुलिस  मौके पर पहुंची। जिसके बाद एक क्रैन और दो जेसीबी की मदद से खाई में लटकी बस को बाहर निकाला जा सका। सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं पिछड़ी इमरजेंसी खिड़की से यात्रियों को एक-एक कर बाहर निकाला गया। उनका सारा सामान भी सुरक्षित बाहर निकाला गया। जिन्हें एक होटल में ठहराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी बड़ी राहत-उत्तराखंड में एक वर्ष तक नहीं बढ़ेगी वाहन फिटनेस फीस

बताया जा रहा है कि वाहन में चालक और परिचालक के अलावा कुल 42 यात्री सवार थे। जिनमें से दो मथुरा और शेष गौंडा के रहने वाले थे। यात्रियों के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की गई है। बृहस्पतिवार को उन्हें आगे के लिए रवाना किया जा रहा है।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top