Connect with us

देहरादून से दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस…

उत्तराखंड

देहरादून से दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस…


देहरादून से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां मेहूंवाला क्षेत्र में एक बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून मुख्य मार्ग पर शिमला बायपास की ओर से एक बाइक पर सवार युवक आ रहा था अनियंत्रित ट्रक ने कुचल डाला जिससे की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना मेहूंवाला क्षेत्र में सुलेमान प्रधान के घर के पास हुई। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है। खबर लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर (न्यालसू) में भालू के हमले पर जिला प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

गौरतलब है कि देहरादून में सड़क हादसों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है, जिसमें अब तक कई मौतें हो चुकी हैं। साल 2023 मई तक कुल 188 सड़क दुर्घटनाएं‌‌ हुईं, जिनमें 67 लोगों की मौत हुई और 124 घायल हुए. 141 सड़क दुर्घटना ओवर स्पीड में हुई हैं। तो वहीं साल 2022 में कुल 465 सड़क दुर्घटनाओं में 126 लोगों की मौत हुई और 258 घायल हुए हैं. जिसमें 331 सड़क दुर्घटना ओवर स्पीड में हुई हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने देहरादून मे सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का किया शुभारंभ।खिलाड़ियों से हाथ मिलाया, जीत की दी बधाईयां
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top