Connect with us

रजत बोरा का भारतीय वायुसेना में चयन, बनेंगे फ्लाइंग ऑफिसर..

उत्तराखंड

रजत बोरा का भारतीय वायुसेना में चयन, बनेंगे फ्लाइंग ऑफिसर..


उत्तराखंड के युवा अपनी मेहनत लगन से लगातार प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। इसी कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है। ये नाम है सोमेश्वर के ग्रामसभा नाग-क्वैराली के निवासी रजत बोरा का। बताया जा रहा है कि रजत का चयन भारतीय वायुसेना में हो गया है। वह जल्द ही फ्लाइंग ऑफिसर बनेंगे। उनकी इस कामयाबी से उनके परिवार और प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  आईएफएफआई वेव्स फिल्म बाज़ार में देश-विदेश के फिल्म निर्माताओं ने उत्तराखंड में शूटिंग के लिए दिखाई रुचि

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सोमेश्वर के ग्रामसभा नाग-क्वैराली के निवासी रजत बोरा ने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट में कामयाबी हासिल की है। उन्होंने अपनी प्राइमरी तक की पढ़ाई सोमेश्वर से की जबकिा आगे की शिक्षा के लिए वह रुड़की चले गये। सेना में जाने का सपना देखते हुए उन्होंने एयरफोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट की तैयारी की और कड़ी मेहनत और लगन से इस परीक्षा को पास कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  7 Stages of Marriage: Laughter, Intimacy and Passion Today, Tomorrow, Forever | Free Ebook Download

बताया जा रहा है कि रजत के पिता भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। बचपन से ही घर में देश सेवा का माहौल देखकर रजत ने भारतीय वायु सेना में जाने का सपना देखा था। अब वह अपने सपने के बहुत करीब पहुंच गए है। उनका चयन भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर के पद पर हुआ है। जल्द ही वह भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आईएसबीटी निकासी गेट पर बने निर्माण ध्वस्त; चौकी शिफ्ट करने के निर्देश

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top