Connect with us

विश्वनाथ नदी में डूबने से भाई-बहन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम…

उत्तराखंड

विश्वनाथ नदी में डूबने से भाई-बहन की मौत, परिजनों में मचा कोहराम…


प्रदेश के अल्मोड़ा जिले से दर्दनाक खबर है। यहां विश्वनाथ नदी में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। जिससे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। परिवार में कोहराम मच गया है। कुछ वर्ष पहले  ही बच्चों के पिता की मृत्यु हो गई थी। अब दोनों बहन भाई की अचानक मौत से मां टूट गई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने नदी में रेस्क्यू कर दोनों के शव को बाहर निकालकर पीएम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पहले देहरादून में तैयारियां तेज, डीएम ने आशारोड़ी से गढ़ीकैंट तक किया निरीक्षण…

मिली जानकारी के अनुसार 16-17 साल के दो बहन भाई नहाने के लिए विश्वनाथ नदी में गए थे, लेकिन देर शाम तक दोनों घर नहीं लौटे। उनकी घर वापसी न होने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मोबाइल लोकेशन के अनुसार विश्वनाथ क्षेत्र में दोनों की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने रात करीब एक बजे दोनों बच्चों के शव विश्वनाथ नदी भैसोड़ाफार्म के पास से बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ₹1096 करोड़ की योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी, शिक्षा से लेकर कुम्भ-2027 तक विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार…

बताया जा रहा है कि मृतकों की शिनाख्त भावना नेगी(17) और उसका भाई आदित्य नेगी (16) निवासी बख के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनके पिता की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। परिवार में मां के अलावा बड़ा भाई और दादी है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। वहीं परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड का किया निरीक्षण…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top