Connect with us

गढ़वाल विवि के इस अधिकारी ने दिया इस्तीफा…

उत्तराखंड

गढ़वाल विवि के इस अधिकारी ने दिया इस्तीफा…


उत्तराखंड की हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि श्रीनगर से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि विवि के एक अधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एक माह पहले ही उनकी विवि में तैनाती हुई थी। अचानक इस्तीफे से विवि में चर्चाएं शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गढ़वाल विवि के वित्तीय अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने इस्तीफा दे दिया है। उनका चयन केंद्रीय संस्कृत विवि दिल्ली में वित्त अधिकारी पद पर होने व निजी कारणों से इस्तीफा दिया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने बीते माह 1 जून को पदभार संभाला था। विवि में पांच साल बाद वित्त अधिकारी के पद पर स्थायी नियुक्ति हुई थी। अब एक बार फिर ये पद खाली हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  15वें वित्त आयोग से चम्पावत को ₹11.50 करोड़ की सौगात, पंचायतों के विकास को मिलेगी नई गति…

गौरतलब है कि वर्ष 2018 में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि श्रीनगर के तत्कालीन वित्त अधिकारी पदमाकर मिश्र का कार्यकाल पूरा हुआ था। जिसके बाद लगातार विवि में वित्त अधिकारी का पद रिक्त चल रहा था। इस दौरान प्रो. एनएस पंवार व डा. एके मोहंती ने वित्त अधिकारी का प्रभार संभाला था।

यह भी पढ़ें 👉  5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान में 33 हजार शिकायतों का त्वरित समाधान…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top