Connect with us

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय को मिले नए कुलपति, इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी

उत्तराखंड

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय को मिले नए कुलपति, इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी


उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय लगातार सुर्खियों में है। बताया जा रहा है कि विवि के कुलपति के पद से सुनील कुमार जोशी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को राज्यपाल द्वारा इसके आदेश जारी किए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  मल्टीलेवल कार पार्किंग के लिए 140.80 लाख की दूसरी किश्त मंजूर…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हाईकोर्ट ने हरिद्वार निवासी विनोद कुमार चौहान ने याचिका पर सुनवाई करते हुए बीती सात जुलाई को आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुनील कुमार जोशी को तत्काल प्रभाव से हटाने के आदेश सरकार को दिए थे। जिसपर राज्यपाल ने आज कार्रवाई करते हुए आदेश जारी किए है। सुनील जोशी के  स्थान पर प्रोफेसर अरुण कुमार त्रिपाठी को उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है।

यह भी पढ़ें 👉  रेसकोर्स स्थित अमरीक हॉल में माता की चौकी में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…

बता दें कि हाईकोर्ट में दायर की गई याचिका में कहा गया था कि आयुर्वेद विवि में कुलपति पद पर डॉ. सुनील कुमार जोशी की नियुक्ति नियम विरुद्ध तरीके से की गई है। याचिका में कहा गया कि वह कुलपति पद की योग्यता नहीं रखते। उनपर कई गंभीर आरोप लगे थे। मामले में सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने उन्हें हटाने के आदेश दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने काशीपुर के मां बाल सुंदरी मंदिर में की पूजा…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top