Connect with us

उत्तराखंड के इन जिलों में बादल फटने से मची भारी तबाही, लोगों से की गई ये अपील…

उत्तराखंड

उत्तराखंड के इन जिलों में बादल फटने से मची भारी तबाही, लोगों से की गई ये अपील…


उत्तराखंड में शुक्रवार से जारी बारिश तबाही मचा रही है। नदियां ऊफान पर आ गई हैं। कई जगह बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं भूस्खलन से कई नेशनल हाईवे का एक हिस्सा समेत कई सड़कें बह गई हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिन प्रदेश के लिए भारी बताए गए है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पौड़ी के थलीसैंण में और उत्तरकाशी के पुरोला में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। उत्तरकाशी में देर रात हुई अतिवृष्टि एवं बादल फटने की घटन के कारण  पुरोला, बड़कोट एवं डुंडा तहसील के कई स्थानों पर हुए भूस्खलन से प्रभावितों को प्रशासन ने सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा। साथ ही भूस्खलन से अवरूद्ध सड़कों को खोले जाने और बिजली, पानी की आपूर्ति बहाली के लिए तत्काल प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बैंक ऑफ बड़ौदा की मनमानी; पर जिला प्रशासन का डंडा; बुजुर्ग विधवा कमलेश व असहाय पुत्री को मिला न्याय;

वहीं  बताया जा रहा है कि थलीसैंण-पीठसैंण-बुंगीधार मोटर मार्ग पर बगवाड़ी गांव के समीप पुल के एक हिस्से का पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया है। जिससे चौथान पट्टी के पांच से अधिक गांवों की आवाजाही ठप हो गई है। जबकि पट्टी के 80 गांवों की आवाजाही प्रभावित हुई है। पट्टी के रौली गांव के एक ग्रामीण की गौशाला बह गई है। जिसमें 10 बकरियां व दो बैल लापता हैं। साथ ही रौली और बगवाड़ी गांव के ग्रामीणों के खेत बह गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Vitesse et Politique | Livre Gratuit ePub

दूसरी ओर मौसम विभाग ने प्रदेशभर में आज  शनिवार से अगले चार दिन तक भारी बारिश की रहेगी। विभाग ने सभी जिलों के लिए चार दिन तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि 22 से 25 जुलाई तक गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्र के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन से सड़कें बंद हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Exes and O's : Ebook Free Download
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top