Connect with us

देवप्रयाग में कार्यरत एक मजदूर नदी में गिरा, जांच में जुटी पुलिस…

उत्तराखंड

देवप्रयाग में कार्यरत एक मजदूर नदी में गिरा, जांच में जुटी पुलिस…

Tehri News: टिहरी से बड़े हादसे की खबर है। बताया जा रहा है कि यहां पंतगांव देवप्रयाग में कार्यरत एक मजदूर नदी में गिर गया। मजदूर का कहीं कोई सुराग नहीं मिल सका है। कंपनी प्रबंधन द्वारा जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक किया गया तो, कर्मी अचानक पहाड़ी से गिरता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद कर्मी के गंगा में गिरने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर तलाश जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देश विकास और सुशासन की नई गाथाएँ लिख रहा है : मुख्यमंत्री धामी

मिली जानकारी के अनुसार नवयुगा रेलवे कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर श्रीपाल सिंह द्वारा एक तहरीर थाने पर लाकर दी कि उनकी कंपनी में कार्यरत सूरज पुत्र ईश्वर सिंह निवासी गंगोलीहाट पिथौरागढ़ उम्र 23 वर्ष जो 2 साल से कंपनी में क्वालिटी हेल्पर के रूप में कार्यरत था तथा रात्रि शिफ्ट 20:00 बजे से सुबह 8:00 बजे तक में था। दिनांक 25/8/ 23 को जब रात्रि 20:00 बजे अपनी ड्यूटी पर नहीं आया तो उसकी तलाश प्रोजेक्ट परिसर में की गई और उसके साथी कर्मचारियों से जानकारी की गई तो कोई पता नहीं चल पाया।

यह भी पढ़ें 👉  5 लाख से अधिक लोगों तक पहुंचा जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार अभियान में 33 हजार शिकायतों का त्वरित समाधान…

इस सूचना पर कंपनी में जाकर रात्रि में सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर पाया कि सूरज उपरोक्त अपने रूम से बाहर आया और और पहाड़ी से नीचे की तरफ पेशाब करते हुए दिखाई दिया तथा अचानक चक्कर आकर लहराते हुए नीचे गिरता हुआ दिखाई दिया जिसको रात्रि में तलाश करने की कोशिश की गई लेकिन कोई पता नहीं चल पाया संभवत पहाड़ी से नीचे गंगा नदी में गिर गया हो, इस संबंध में तलाश हेतु एसडीआरएफ ब्यासी को बुलवाया गया है। खोजबीन की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट के 15 अहम फैसले…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top