Connect with us

उत्तराखंड- आज दो बार भूकंप के झटको से डोली धरती, जानें तीव्रता…

उत्तराखंड

उत्तराखंड- आज दो बार भूकंप के झटको से डोली धरती, जानें तीव्रता…

उत्तराखंड में लगातार हल्के भूकंप के झटके आने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को एक बार फिर प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में आज 12 घंटे के भीतर दो भूकंप के झटके आए है। जिससे लोग घरों से बाहर निकल गए। इन झटकों से लोग दहशत में है।

मिली जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी और बागेश्वर में भूकंप के झटकों से धरती डोली है। पहले बागेश्वर में सुबह 10 बजकर 22 मिनट पर भूकंप आया। भूकंप की तीव्रता 2.5 मैग्नीट्यूड रही। वहीं इसके बाद शाम को उत्तरकाशी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। उत्तरकाशी में शाम करीब 4 बजकर 56 मिनट पर भूकंप के झटके लगे। भूकंप की तीव्रता 2.8 मैग्नीट्यूड थी। जिसकी गहराई धरती से 5 किलोमीटर नीचे थी। हालांकि अभी तक कहीं से नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन संबंधित अधिकारी जानकारी जुटा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने 1100 कन्याओं का किया पूजन…

बता दें कि इससे पहले हाल ही में बीते शनिवार को चमोली में भूकंप के झटके से धरती डोली थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 2.8 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई थी। वहीं भूकंप का केंद्र भूकंप पृथ्वी की सतह से करीब 10 किलोमीटर गहराई पर दर्ज था।

यह भी पढ़ें 👉  मसूरी में 40 और गोल्फकार्ट चलेंगी, आरईसी फाउंडेशन से 3.36 करोड़ की मदद…

गौरतलब है कि उत्‍तराखंड के ज्‍यादातर इलाके भूकंप के लिहाज से जोन चार और पांच में हैं। उत्‍तरकाशी और चमोली में दो बड़े भूकंप आ चुके हैं। उत्‍तरकाशी में 20 अक्‍टूबर 1991 को 6.5 तीव्रता का भूकंप आया था। उस समय सैकड़ों लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद 29 मार्च 1999 को चमोली में दूसरा बड़ा भूकंप आया था। इस भूकंप हादसे में 100 से ज्‍यादा लोगों की जान चली गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में 212 से अधिक शिकायतें डीएम सविन बंसल ने कई मामलों में त्वरित राहत के दिए निर्देश
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top