Connect with us

14 सितंबर तक कर लें आधार से जुड़ा ये काम, वरना लगेगी फीस…

उत्तराखंड

14 सितंबर तक कर लें आधार से जुड़ा ये काम, वरना लगेगी फीस…

Aadhaar Card: अगर आपका आधार कार्ड बना हुआ है। और उसे दस साल हो गए है तो आपके लिए काम की खबर है। आधार कार्ड को फ्री में अपडेट कराने की तारीख अब करीब आ गई है। कार्ड धारक 14 सितंबर तक मुफ्त में अपने आधार कार्ड को बिना किसी शुल्क के अपडेट कर सकते हैं। अगर आप अपना आधार कार्ड अपडेट नहीं कराते है तो आपका कार्ड रद्दी बन जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार आधार फ्रॉड से निपटने के लिए सरकार ने अब आधार कार्ड के लिए गाइडलाइंस लागू की। इसके मुताबिक अगर आपका आधार कार्ड दस साल पहले बना था और अब तक अपडेट नहीं हुआ है तो अब आपको इसे अपडेट कराना होगा। आधार कार्ड अपडेट की सुविधा सरकार द्वारा फ्री में दी जा रही है। पहले ये सुविधा आपको 14 जून तक मुफ्त मिल रही थी। जिसे बाद में 14 सितंबर तक बढ़ा दिया गया था। अब कार्ड धारक 14 सितंबर तक मुफ्त में अपने आधार कार्ड को बिना किसी शुल्क के अपडेट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने जानकारी देते हुए बताया कि पहचान पत्र, पत्ते का सबूत (address proof) या अन्य जानकारी अपडेट की जा सकती है। वही इसे ऑनलाइन मुफ्त में और सीएससी केंद्र पर 50 रुपये में अपडेट कराया जा सकता है। वहीं इसके लिए आपको आधार सेवा केंद्र, बैंक जाकर अपना आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ अपडेट कराना होगा। देहरादून में दो आधार केंद्र है।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने किया ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण

आईडी प्रूव के लिए जरूरी दस्तावेज

आईडी प्रूव के तौर पर पासपोर्ट, पैन कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी सेवा का आईडी कार्ड, पेंशनर फोटो आईडी कार्ड, सीजीएचएस, ईसीएचएस, ईएसआईसी मेडिक्लेम कार्ड, दिव्यांगता आईडी कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, जन आधार, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड, एससी-एसटी-ओबीसी प्रमाणपत्र, बोर्ड या यूनिवर्सिटी से जारी मार्कशीट/प्रमाणपत्र, ट्रांसजेंडर आईडेंटिटी कार्ड आदि।

पते के लिए जरूरी दस्तावेज

पासपोर्ट, राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, दिव्यांगता आईडी कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, जन आधार, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड, एससी-एसटी-ओबीसी प्रमाणपत्र, ट्रांसजेंडर आईडेंटिटी कार्ड, विधायक, सांसद या पार्षद, गजटेड ऑफिसर ग्रुप-ए, ग्रुप-बी, नाको, हेल्थ ऑफिसर, शिक्षण संस्थान के सर्वोच्च अधिकारी, ग्राम प्रधान, मुखिया आदि के हस्ताक्षर व मुहर के अलावा बिजली का बिल, पानी का बिल, टेलीफोन बिल, जमीन की रजिस्ट्री, गैस कनेक्शन बिल, जीवन बीमा पॉलिसी, स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी आदि।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी पाँच दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव में सम्मिलित हुए

आधार डिटेल कैसे अपडेट करें?

परमानेंट इनरोलमेंट सेंटर केंद्र पर जाकर। uidai.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर, नजदीकी आधार नॉमिनेशन सेंटर सर्च करने के लिए “नॉमिनेशन सेंटर सर्च” पर क्लिक करें। सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल आपको ऑनलाइन जानकारी (एसएसयूपी) अपडेट करने की परमीशन देता है। ऐसा करने के लिए, uidai.gov.in पर जाएं और “अपडेट आधार डिटेल (ऑनलाइन)” लिंक पर क्लिक करें। ये सुविधा आपको 14 सिंतबर  तक निःशुल्क मिलेगी।

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top