Connect with us

देहरादून में इस दिन लगेगा रोजगार मेला, करीब 40 निजी कंपनियां होंगी शामिल…

उत्तराखंड

देहरादून में इस दिन लगेगा रोजगार मेला, करीब 40 निजी कंपनियां होंगी शामिल…

Job Update: बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। देहरादून में जल्द ही रोजगार मेला लगने वाला है। बताया जा रहा है कि सितंबर माह में देहरादून में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के तहत करीब 40 से ज्यादा कंपनियों की अलग-अलग सेक्टर में 1500 भर्तियां निकाली गई हैं। इसमें 10वीं, 12वीं पास या ग्रेजुएट बेरोजगार युवा अपनी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। जिससे युवाओं को हाथों हाथ सीधी नौकरी मिल सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नेत्रदान जनजागरूकता में अभूतपूर्व उपलब्धि

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आगामी 15 सितंबर को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें निजी कंपनियां युवाओं का साक्षात्कार लेंगी, और रोजगार देंगी। मेले के लिए युवा सेवायोजन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बताया जा रहा है कि मेले में करीब 40 निजी कंपनियां शामिल होंगी।  जिसमें EAST AFRICAN INDIA OVERCEASE, INTASH, IPCA, PHARMACEUTICALS LTD,LOTUS SURGICAL PVT. LTD, WINDLASS BIOTECH LTD, DELONIX TRAVEL SERVICES PVT. LTD. (TRIP BAZAR), CLUB MAHINDRA, RAPIDO BIKE SERVICE, SPACE INTERNATIONAL, V MART, BHARTI AIRTEL जैसी कंपनियां शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  Women's Liberation and the African Freedom Struggle : Download Ebook

ऐसे कर सकते है आवेदन

अगर आप इन कंपनियों में काम करने के इच्छुक हैं, तो आप ऑफलाइन माध्यम से देहरादून के परेड ग्राउंड के नजदीक स्थित सेवायोजन कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। वहीं, आधार कार्ड, पैन कार्ड, 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट, स्थायी निवास प्रमाण पत्र के साथ आप मेले से पहले कार्यालय जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में HEOC निर्माण में अभूतपूर्व प्रगति, उत्तराखंड की स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में बड़ी छलांग

विभाग की कोशिश है कि इनके माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी दी जाए। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ अनिवार्य रूप से अपना बायोडाटा (Resume) मूल प्रमाण पत्रों, उनकी छायाप्रति, इस कार्यालय में पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट फोटो एवं आईडी प्रूफ लाना होगा। जिससे आप इन भर्तियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 0135- 2653665 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top