Connect with us

टिहरीः जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इस अधिकारी को किया निलंबित…

उत्तराखंड

टिहरीः जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इस अधिकारी को किया निलंबित…


टिहरी से बड़ी खबर आ रही है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि डीएम ने राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 का उल्लंघन करने पर राजस्व उप निरीक्षक पाटाखाल तहसील कीर्तिनगर, जनपद टिहरी गढ़वाल धर्मानन्द ममगाई का निलम्बन किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Shape: The Hidden Geometry of Information, Biology, Strategy, Democracy, and Everything Else | Online Reading

मिली जानकारी के अनुसार एसडीएम कीर्तिनगर की आख्यानुसार राजस्व उप निरीक्षक धर्मानन्द ममगाई  पर राजकीय कार्यों व लोक सेवक के कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने, अधिकांशतः कार्यक्षेत्र में नशे की हालत में पाए जाने के आरोप है।

यह भी पढ़ें 👉  Amber Brown Goes Fourth - Free Download

बताया जा रहा है कि शासन द्वारा कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद भी उनकी कार्यशैली में कोई सुधार न लाने तथा बार-बार पुनरावृत्ति किए जाने पर कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी द्वारा धर्मानन्द ममगाई को उ० राज्य कर्मचारी आचरण नियमावली 2002 के उल्लंघन का प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने के फलस्वरूप निलम्बन कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान के सम्बन्ध में सचिव ने दिए निर्देश
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top