Connect with us

उत्तराखंड पुलिस ने निभाई मित्र पुलिस की भूमिका, मौत के मुंह से पर्यटक को ऐसे बचाया…

उत्तराखंड

उत्तराखंड पुलिस ने निभाई मित्र पुलिस की भूमिका, मौत के मुंह से पर्यटक को ऐसे बचाया…


उत्तराखंड पुलिस के जवान समय-समय पर मित्र पुलिस के कंसेप्ट को साकार करते हुए आ रहे हैं। सेवा सुरक्षा के बाद मित्र पुलिस की भूमिका निभा रहे हैं। टिहरी पुलिस के दो जवानों ने एक बार फिर मित्रता, सेवा और सुरक्षा को साकार कर दिखाया है। बताया जा रहा है कि यहां एक पुलिस कर्मी और एक होमगार्ड के जवान ने मिलकर एक पर्यटक को मौत के मुंह से बचाया है। दोनों कर्मियों की मदद से जहां पर्यटक की जान बच सकी तो वहीं इन दोनों के कार्यों की डीजीपी ने भी सराहना की है और शाबाशी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  14 अप्रैल को प्रधानमंत्री करेंगे दिल्ली–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का शुभारम्भ…

मिली जानकारी के अनुसार थाना मुनी की रेती क्षेत्रांतर्गत भद्रकाली पुलिस चौकी पर देर रात लगभग दो बजे टिहरी की तरफ से ऋषिकेश की ओर आ रही दिल्ली नंबर की एक कार रूकी। इसमें चार लोग सवार थे। उन्‍होंने चौकी पर तैनात होमगार्ड सुरेश कुमार और पुलिस कर्मी संजय कुमार से अस्‍पताल जाने के लिए सहायता मांगी। उन्‍होंने कहा कि उनके एक साथी राजेश गुप्ता ( 45) पुत्र जय भगवान गुप्ता निवासी दिल्ली को अचानक सीने में दर्द होने लगा। इसके बाद वह बेहोश हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  1252 करोड़ की विकास योजनाओं को मंजूरी…

पुलिस कर्मी संजय कुमार और होमगार्ड के जवान सुरेश कुमार ने तत्काल कार पर पहुंच कर बेसुध पड़े शख्‍स का बिना देरी करे (पीसीआर) प्राथमिक उपचार किया। इससे बेसुध होकर पड़े राजेश की सांसें लौट आईं और सामान्य होने लगा। इसके बाद दोनों जवानों ने तत्काल कार सवार लोगों को रास्ता बताते हुए अस्पताल भिजवाया। पुलिस जवानों के इस कार्य के लिए उनका आभार प्रकट किया गया तथा उत्तराखण्ड पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। वहीं डीजीपी अशोक कुमार ने दोनों की सराहना की है। और कहा है शाबाश संजय और सुरेश…

यह भी पढ़ें 👉  मथुरा नाव हादसे पर सीएम धामी ने जताया शोक…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top