Connect with us

प्रदेश के कई जिलो के लिए 27 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी, यहां हो सकती है बारिश…

उत्तराखंड

प्रदेश के कई जिलो के लिए 27 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी, यहां हो सकती है बारिश…


Weather Update: उत्तराखंड से जहां मानसून रुखसत हो रहा है। तो वहीं ये जाता हुआ मानसून भी परेशान कर सकता है। कई जिलों में जहां बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। वहीं बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलो के लिए 27 सितंबर तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भारी वर्षा गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा वर्षा के तेज दौर होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Sweet Submission : [PDF, EPUB, eBooks]

मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल जनपदों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी,चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी ,देहरादून तथा पौड़ी जनपदों के लिए आने वाले दो दिनों तक येलो अलर्ट के रूप में गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। वहीं उधम सिंह नगर और हरिद्वार में शनिवार के दिन येलो अलर्ट में रखा गया है। वहीं उधमसिंह नगर जनपद को 25 सितंबर से लेकर 27 सितंबर तक यह यलो अलर्ट में रखा है।

यह भी पढ़ें 👉  चार श्रम संहिताओं को लागू किया जाना एक महत्वपूर्ण फैसला, दूरगामी सार्थक परिणाम निकलेंगेः सीएम धामी

बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग,टिहरी ,देहरादून तथा पौड़ी गढ़वाल भी 25 सितंबर से 27 सितंबर तक शुष्क रहेंगे। वहीं विभाग ने जिन जिलों में येलो अलर्ट और भारी वर्षा की संभावना जताई है। वहीं लोगों को संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने की भी बात कही है। गौरतलब है कि विदा लेते मानसून ने समूचे उत्तर भारत को पूरी तरह भिगो दिया है। गुजरात और मध्यप्रदेश, दिल्ली एनसीआर, उत्तराखंड और बिहार में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड में इस साल अतिवृष्टि से 1200 करोड़ से ज्यादा के राजस्व का नुकसान तो हुआ ही, साथ ही 100 से ज्यादा लोगों की जान भी गई।

यह भी पढ़ें 👉  La humanizacion del espacio urbano: La vida social entre los edificios | [EPUB, PDF, eBooks]
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top