Connect with us

ई-लाइब्रेरी का मैकेनिज्म विकसित करने के सीएस ने दिए निर्देश…

उत्तराखंड

ई-लाइब्रेरी का मैकेनिज्म विकसित करने के सीएस ने दिए निर्देश…


Uttarakhand News: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु की अध्यक्षता में आज सचिवालय में देहरादून स्थित दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर की सामान्य निकाय की द्वितीय बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि वर्तमान की आवश्यकता के अनुरूप मॉडर्न दून लाइब्रेरी में ई-लाइब्रेरी का मैकेनिज्म विकसित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में 212 से अधिक शिकायतें डीएम सविन बंसल ने कई मामलों में त्वरित राहत के दिए निर्देश

सीएम ने इसे आईआईटी के पुस्तकालय तंत्र को अपनाए जाने हेतु आईआईटी रुड़की आदि से एमओयू किए जाने की आवश्यकता पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि देश के आईआईटी संस्थान रैंकिंग को लगातार सुधारने के लिए स्वयं को लगातार अपडेट करते रहते हैं। इनसे जुड़ने के बाद दून पुस्तकालय और शोध केंद्र भी स्वतः अद्यतन रहेंगे। उन्होंने नेशनल डिजिटल लाइब्रेरी को भी शामिल किए जाने की बात कही।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में बनेगा मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस और कम्यूनिटी हॉल; ₹14.24 करोड़ मंजूर…

इस अवसर पर दून लाइब्रेरी एंड रिसर्च सेंटर से पूर्व मुख्य सचिव एन.एस. नपलच्याल, सुभाष कुमार एवं एन. रविशंकर, अपर मुख्य सचिव  आनन्द बर्द्धन एवं सचिव रविनाथ रमन सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  मथुरा नाव हादसे पर सीएम धामी ने जताया शोक…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top