Connect with us

उत्तराखंड को रेल मंत्रालय ने दी बड़ी सौगात, जल्द होगा इस ट्रेन का संचालन…

उत्तराखंड

उत्तराखंड को रेल मंत्रालय ने दी बड़ी सौगात, जल्द होगा इस ट्रेन का संचालन…


उत्तराखंड को रेल मंत्रालय ने एक बड़ी सौगात दी है।बताया जा रहा है कि अब दिल्ली का सफर आसान होने वाला है। बीते लंबे वक्त से दिल्ली और कोटद्वार के बीच ट्रेन चलाने की मांग को स्वीकृति मिली गई है। जिसके बाद जल्द ही दिल्ली से कोटद्वार के लिए ट्रेन सेवा शुरू होने वाली है। ऐसे में ये ट्रेन चलने से उन्हें राहत मिल सकेगी।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार लंबे समय से बंद पड़ी मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन की भरपाई के लिए जल्द ही नई ट्रेन चलने वाली है, जिसकी स्वीकृति रेल मंत्रालय से मिल चुकी है। इसकी जानकारी खुद राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी ने इसकी जानकारी दी है। इसके लिए उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार भी व्यक्त किया है। यह कोटद्वार से दिल्ली के बीच दूसरी सीधी एक्सप्रेस सेवा होगी। जिसके संचालन से लोगों के समय और पैसे दोनों में बचत होगी।

यह भी पढ़ें 👉  संवेदनशीलता, ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं जिम्मेदारी : सीपी राधाकृष्णन…

बताया जा रहा है कि कोटद्वार से आनंद विहार टर्मिनल के लिए जल्द ट्रेन का संचालन शुरू हो सकता है। यह ट्रेन कोटद्वार से रोजाना रात को 10 बजे नजीबाबाद, मौजमपुर नारायण, लक्सर, टपरी, देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ होते हुए प्रात: 04:35 बजे आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली पहुंचेगी। जबकि आनंद विहार टर्मिनल से रात्रि 09:45 बजे चलकर प्रात: 03:50 बजे कोटद्वार पहुंचेगी। कोटद्वार से यह ट्रेन रात्रि 11:50 बजे नजीबाबाद पहुंचेगी, जबकि आनंद विहार टर्मिनल से ट्रेन के नजीबाबाद स्टेशन पर पहुंचने का प्रस्तावित समय तड़के 02:55 बजे रखा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से मिले मंत्री गणेश जोशी…

गौरतलब है कि कोटद्वार से दिल्ली के बीच मसूरी एक्सप्रेस ट्रेन चलती थी, जो कोरोना काल में बंद कर दी गई थी। इसके बाद दोबारा से इस ट्रेन का संचालन नहीं किया गया।इसकी वजह से कोटद्वार के स्थानीय लोगों और व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। व्यापारियों और स्थानीय लोगों को जरूरी काम के लिए बस से दिल्ली जाना पड़ता है, जिससे उनका समय और पैसा दोनों बर्बाद होते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने बॉडी बिल्डर प्रतिभा थपलियाल को किया सम्मानित…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top