Connect with us

देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न और देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए जल्द करें आवेदन…

उत्तराखंड

देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न और देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए जल्द करें आवेदन…


उत्तराखंड के होनहार खिलाड़ियों के लिए काम की खबर है। खेल विभाग ने वर्ष 2022-23 के लिए देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न और देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन करने की लास्ट डेट 15 अक्टूबर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के मूल निवासी खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों की उपलब्धियों के आधार पर पुरस्कार दिए जाएंगे। जो खिलाड़ी और प्रशिक्षक पुरस्कारों के लिए तय मानकों को पूरा करते हैं, वे आवेदन कर सकते है।

मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के खिलाड़ी और खेल प्रशिक्षक देवभूमि उत्तराखंड खेल रत्न और देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 15 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा खिलाड़ियों को हिमालय पुत्र पुरस्कार भी दिया जाएगा। पुरस्कार प्रदान किये जाने के संबंध में चयन खेल मंत्रालय, उत्तराखण्ड द्वारा गठित हाई पावर कमेटी द्वारा किया जायेगा। पुरस्कृत खिलाड़ी राज्य में आयोजित किसी भी राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के खेलकूद आयोजन में निःशुल्क प्रवेश का अधिकारी होगा।

यह भी पढ़ें 👉  L'ambiguo malanno: La donna nell'antichità greca e romana | [PDF]

सरकार द्वारा ऐसे खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को पुरस्कृत किये जाने पर विचार किया जायेगा, जिनकी संस्तुति राज्य क्रीड़ा संघों द्वारा की गयी हो तथा वह उत्तराखण्ड राज्य का मूल निवासी हो तथा जिनके द्वारा उत्तराखण्ड राज्य के खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया गया हो। मान्यता प्राप्त अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक अर्जित किया हो। वही प्रशिक्षक आवेदन करने के पात्र होंगे, जिनके खिलाड़ियों ने सीनियर अथवा जूनियर वर्ग में मान्यता प्राप्त अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक अर्जित किया ही अथवा भाग लिया हो। एक व्यक्ति को जीवनकाल में एक बार ही पुरस्कृत किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  114 करोड़ से अधिक की लागत के 12 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास

अन्तर्राष्ट्रीय खेल से आशय मान्यता प्राप्त ओलम्पिक, विश्वकप, एशियाई, एफोएशियन, सैफ खेल एवं राष्ट्रमण्डल खेलों से है । आवेदन खेल निदेशालय में जमा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर, 2022 नियत है। अतः आवेदनकर्ताओं से उक्त तिथि तक अनिवार्य रूप से समस्त आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ आवेदन जमा कराये जाने की अपेक्षा की गई है। वहीं पहली बार खिलाड़ियों को हिमालय पुत्र पुरस्कार से भी सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि शासन ने हिमाचल पुत्र पुरस्कार के लिए 2022 में शासनादेश जारी किया था। शासनादेश जारी होने के बाद पहली बार खिलाड़ियों को यह पुरस्कार मिल सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य सेवाओं में नवाचार और उत्कृष्ट कार्यों के लिए डॉ. आर. राजेश कुमार को पीआरएसआई राष्ट्रीय सम्मान
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top