Connect with us

सीएम धामी का लंदन से दून लौटने पर हुआ ऐसा स्वागत, अव्यवस्थाओं पर SSP ने दिए जांच के निर्देश…

उत्तराखंड

सीएम धामी का लंदन से दून लौटने पर हुआ ऐसा स्वागत, अव्यवस्थाओं पर SSP ने दिए जांच के निर्देश…


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यूनाइटेड किंगडम दौरे के बाद आज देहरादून पहुंचे है। उनके देहरादून पहुंचने पर रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल के मैदान में जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। वहीं इस दौरान सीएम की सुरक्षा न सिर्फ चूक हुई बल्कि कार्यक्रम में कई अव्यवस्थाएं देखने को मिली। जिसपर एसएसपी ने जांच के निर्देश दिए है।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री धामी का हेलीकॉप्टर आज जैसे बन्नू स्कूल के मैदान में उतरा। इस दौरान हेलीकॉप्टर के पंखे (पंखुड़ी) बंद भी नही हुए थे की मंत्री के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता वहां तक पहुंच गए। जो बड़े हादसे का सबब बन सकती थी। मुख्यमंत्री की सुरक्षा में जुड़े कर्मचारी और अधिकारी भी बेबस दिखे। सीएम धामी की सुरक्षा में इतनी बड़ी चूक कैसे हुई इस मामले में पुलिस की तरफ से भी बयान आया है। देहरादून एसएसपी अजय सिंह ने इस मामले में जांच के आदेश दे दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  The Subtle Knife | Free Epub

बताया जा रहा है कि  राज्य में निवेश को तेजी से बढ़ावा देने के लिए लंदन और बर्मिंघम में मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में हुए रोड शो और बैठकों में 12 हजार 05 सौ करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्तावों पर सहमति बनने पर मंत्रीगणों एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

यह भी पढ़ें 👉  जिला चिकित्सालय; स्वास्थ्य सेवाओं में आया अभूतपूर्व सुधार

वहीं मुख्यमंत्री के प्रयासों से यू.के. में आयोजित विभिन्न बैठकों में राज्य में लगभग 12 हजार 05 सौ करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर करार हुआ। ब्रिटेन के पर्यटन मंत्री के साथ उत्तराखण्ड और ब्रिटेन के बीच पर्यटकों की आवाजाही बढ़ाने हेतु कार्ययोजना बनाने के लिए सहमति भी बनी।

यह भी पढ़ें 👉  Die Hanse. | (Deutsch)
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top