Connect with us

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिथौरागढ़ में करेंगे जनसभा, इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी…

उत्तराखंड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिथौरागढ़ में करेंगे जनसभा, इन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी…


उत्तराखंड में पीएम मोदी आने वाले है। जिसकी तैयारियां शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिथौरागढ़ में जनसभा करेंगे। इसके लिए प्रदेश भाजपा ने कई नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। पीएम मोदी अपने इस दौरे पर प्रदेश को बड़ी सौगात दे सकते है। सबकी निगाहे उनके दौरे पर टिकी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड दौरा 11 और 12 अक्टूबर को प्रस्तावित है। यहां वह कुमाऊं में आदि कैलाश नारायण आश्रम में भ्रमण करेंगे। इसके अलावा पिथौरागढ़ में भी जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। पार्टी ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। पीएम के दौरे को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को प्रभारी बनाया है।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 102 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की…

बताया जा रहा है कि वहीं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवंत सिंह भौर्याल को पीएम के कार्यक्रम और जनसभा का संयोजक नियुक्त किया गया है। दोनों नेता रैली में पार्टी गतिविधियों, कार्यक्रमों, कार्यकर्ताओं और पार्टी नेताओं के बीच समन्वय बनाएंगे और जनसभा की तैयारियों का प्रबंधन करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को देखते हुए जहां सुरक्षा एजेंसियां चौकस हैं। वहीं जिला प्रशासन भी तैयारी में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के 168 सरकारी विद्यालयों में डिजिटल क्रांति, 884 स्मार्ट टीवी इंस्टालेशन शुरू…

वहीं बताया जा रहा है कि पीएम मोदी इस दौरान लोहाघाट के मायावती में स्थित अद्वैत आश्रम में योग साधना और रात्रि विश्राम करेंगे। इस आश्रम में स्थित स्वामी विवेकानंद का कमरा 122 सालों के बाद किसी के रात्रि विश्राम के लिए खोला जाएगा। इस आश्रम की विशेषता यह है कि यहां स्वामी विवेकानंद के योग और साधना कक्ष को 122 साल बाद देश के किसी व्यक्ति के रात्रि विश्राम के लिए खोला जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी बोले अब रफ्ता-रफ्ता नहीं, पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रहा है भारत…

स्वामी विवेकानंद के बाद यहां रात्रि विश्राम करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले व्यक्ति होंगे। अद्वैत आश्रम के प्रबंधक सहृदयानंद महाराज के अनुसार स्वामी विवेकानंद जिस कक्ष में ठहरे थे और उन्होंने वहां योग साधना की थी। उसी कक्ष में प्रधानमंत्री मोदी के रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top