Connect with us

उत्तराखंड में पहाड़ों पर शीतकाल का पहला हिमपात, अगले तीन दिन में मौसम में हो सकता है बदलाव…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में पहाड़ों पर शीतकाल का पहला हिमपात, अगले तीन दिन में मौसम में हो सकता है बदलाव…


उत्तराखंड में जहां सुबह-शाम ठंड हो रही है। वहीं पहाड़ों पर शीतकाल की सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। जिससे ठंड बढ़ रही है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में अगले तीन दिन मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। कई जिलों में बारिश होने से ठंड में भी इजाफा देखने को मिलेगा। आइए जानते है आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम..

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि रजत जयंती उत्सव में सौरभ मैठाणी के गीतों ने बांधा शमा

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में हेमकुंड साहिब और बदरीनाथ धाम में चोटियों पर देर शाम हल्की बर्फबारी हुई। जबकि, केदारनाथ धाम में हल्की बूंदाबांदी से पारा लुढ़क गया। अन्य क्षेत्रों में भी आंशिक बादल छाये रहे। हालांकि प्रदेश से मॉनसून की विदाई हो चुकी है। इसीलिए अब बारिश की गुंजाइश कम है। लेकिन माना जा रहा है कि अक्टूबर का महीना चल रहा है और अब जल्द ही उत्तराखंड के कई इलाके बर्फ की सफेद चादर में लिपटने वाले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून की वजह से पीछे रह गया आंकड़ा, केदारनाथ धाम में यात्रियों की संख्या हुई कम

मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया था। जिसके बाद मंगलवार दोपहर बाद पहाड़ों में मौसम ने करवट बदला और ऊंची चोटियों पर कहीं-कहीं हल्की बर्फबारी दर्ज की गई। इसके साथ ही आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी भी हुई। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई और रात को ठिठुरन महसूस की गई।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी और बागेश्वर के कुछ क्षेत्रों में बादल फटने की सूचना पर मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों से जानकारी ली
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top