Connect with us

देहरादूनः सेंट्रियो मॉल के सामने भीषण हादसा, सेना के कैप्टन की मौत…

उत्तराखंड

देहरादूनः सेंट्रियो मॉल के सामने भीषण हादसा, सेना के कैप्टन की मौत…


उत्तराखंड हर दिन हादसे बढ़ते जा रहे है। देहरादून से बड़े हादसे की खबर आ रही है। यहां सेंट्रियो मॉल के सामने भीषण दो वाहनों की टकर हो गई, हादसे में कार के  परखच्चे उड़ गए। वहीं कार सवार सेना के जवान की मौत हो गई है। जवान का साथी घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व उपनल कर्मियों को समान कार्य–समान वेतन के लिए 289.98 करोड़ की व्यवस्था…

मिली जानकारी के अनुसार हादसा कोतवाली नगर देर रात का है। यहां सेंट्रियो मॉल के बाहर एक कंटेनर ट्रक से टकराकर बलेनो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी, जिसमें कार सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये थे, स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए घायलों को मैक्स हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने कार चालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार सवार दूसरे व्यक्ति का मैक्स अस्पताल में उपचार चल रहा है। कंटेनर चालक एक्सीडेंट के पश्चात मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा से पहले उत्तराखंड में एलपीजी व आवश्यक वस्तुओं की पर्याप्त उपलब्धता…

बताया जा रहा है कि मृतक की पहचान सृजन पांडे उम्र 27 वर्ष पुत्र परमात्मा पांडे निवासी 4/79 गोमती नगर लखनऊ के रूप में हुई है। वह थल सेना में कैप्टन के पद पर नियुक्त थे। उनकी हाल तैनाती 201 इंजीनियर रेजिमेंट क्लेमेंट टाउन में थी। घायल की पहचान सिद्धार्थ मेनन पुत्र कुमार मेनन निवासी देहराखास, पटेल नगर, उम्र 26 वर्ष। के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘द केरला स्टोरी 2’ फिल्म देखी, जागरूकता का सशक्त माध्यम बताया…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top