Connect with us

शीतकाल के लिए चारधाम के कपाट होने वाले है बंद, इस दिन तक कर सकते है दर्शन…

उत्तराखंड

शीतकाल के लिए चारधाम के कपाट होने वाले है बंद, इस दिन तक कर सकते है दर्शन…


अगर आप चारधाम यात्रा का प्लान बना रहे है तो आपके लिए काम की खबर है। बताया जा रहा है कि शीतकाल के लिए धामों के कपाट बंद होने वाले है। गंगोत्री- यमुनोत्री धाम के कपाट बंद करने का मुहूर्त तय कर लिया गया है। वहीं, बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने की तिथि एवं मुहूर्त विजयादशमी पर्व पर 24 अक्टूबर तय होंगे। ऐसे में अब आपके पास बस एक माह का समय है धाम के दर्शन के लिए।

मिली जानकारी के अनुसार बढ़ती ठंड और बर्फबारी को देखते हुए अब गंगोत्री धाम और केदारनाथ धाम के कपाट बंद करने की तारीख और मुहूर्त भी तय कर लिया गया। गंगोत्री धाम के कपाट बंद करने का मुहूर्त तय कर लिया गया है। धाम के कपाट शीतकाल के लिए 14 नवंबर को अन्नकूट के पावन पर्व पर अभिजीत मुहूर्त की शुभ बेला पर 11 बजकर 45 मिनट पर बंद किए जाएंगे। इसके अगले दिन 15 नवंबर को भाईदूज के पर्व पर मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखबा मुखीमठ में पहुंचेगी। जहां मां गंगा का स्वागत एक बेटी की तरह गांव के ग्रामीणों द्वारा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश करने विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी…

वहीं बताया जा रहा है कि यमुनोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को बंद किए जाएंगे, जिसका समय विजयदशमी के पर्व पर तय किया जाएगा। वहीं 24 अक्तूबर को दशहरा के दिन बदरीनाथ धाम के कपाट बंद करने के शुभ मुहूर्त की घोषणा की जाएगी। जबकि 15 नवंबर को भैया दूज के दिन केदारनाथ धाम के कपाट बंद होंगे। बढ़ती ठंड और बर्फबारी को देखते हुए अब गंगोत्री धाम और केदारनाथ धाम के कपाट बंद करने की तारीख और मुहूर्त भी तय कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को केंद्र से 500 करोड़ की स्वीकृति, मुख्यमंत्री ने जताया आभार…

बताया जा रहा है कि दशहरा के दिन बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में रावल एवं धर्माधिकारी पंचांग गणना के बाद कपाट बंद होने के मुहूर्त की घोषणा करेंगे। विजयदशमी को ही द्वितीय केदार मद्महेश्वर के कपाट बंद होने की तिथि ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ और तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट बंद होने की तिथि शीतकालीन गद्दी स्थल मार्कंडेय मंदिर मक्कूमठ में तय होगी।

यह भी पढ़ें 👉  जनता दर्शन में 170 शिकायतें, डीएम सविन बंसल ने कई मामलों का मौके पर किया समाधान…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top