Connect with us

सीएम सख्त, दृष्टिबाधित बच्ची से यौन शोषण के मामले में सभी DM को दिए गए ये निर्देश…

उत्तराखंड

सीएम सख्त, दृष्टिबाधित बच्ची से यौन शोषण के मामले में सभी DM को दिए गए ये निर्देश…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हल्द्वानी के गौलापार में दृष्टिबाधित बच्ची से यौन शोषण के मामले का गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए प्रदेश में संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं के सघन निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने समस्त जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।

मुख्यमंत्री धामी ने इस अमानवीय घटना का गम्भीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए निर्देशित किया है कि प्रदेश में संचालित तमाम अन्य आवासीय संस्थाओं में तत्काल सघन निरीक्षण किया जाए, ताकि इस प्रकार की दुखद एवं हृदय विदारक घटना की पुनरावृत्ति न हो।
अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि सम्बन्धित विभाग व पुलिस के अधिकारियों के साथ संयुक्त टीम बनाकर आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं में जागरूकता अभियान चलाया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  मानसून से पहले तैयारियां पूरी करें, 15 नवंबर तक प्रदेश की सभी सड़कें हों गड्ढामुक्त : धामी

उन्होंने कहा कि यदि किसी बच्चे के साथ यौन शोषण अथवा दुर्व्यवहार का कोई प्रकरण संज्ञान में आता है, तो तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए साथ ही जागरूकता अभियान के अन्तर्गत संस्थाओं में सघन निरीक्षण करते हुए तत्सम्बन्धी आख्या शासन को एक माह के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा की स्थिति में तत्काल रिस्पांस सुनिश्चित करें : मदन कौशिक…

वहीं बताया जा रहा है कि हल्द्वानी शहर में दृष्टिबाधित लड़की का कथित रूप से यौन शोषण करने वाले ‘नैशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड’ (नैब) के 60 साल के संचालक श्याम धानक को शुक्रवार शाम हल्द्वानी के दमुवाढूंगा बंदोबस्ती स्थित उसके आवास से गिरफ्तार किया गया। संस्थान में रहने वाली कुछ नाबालिग लड़कियों ने धानक के खिलाफ अपनी शिकायत किसी तरह से नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक तक पहुंचाई थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट के 15 अहम फैसले…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top