Connect with us

दुबई में सीएम धामी, विभिन्न उद्योग समूहों के साथ किया करोड़ों का करार…

उत्तराखंड

दुबई में सीएम धामी, विभिन्न उद्योग समूहों के साथ किया करोड़ों का करार…


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हेतु दुबई में आयोजित रोड शो में विभिन्न उद्योग समूहों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की और उन्हें आगामी 8 एवं 9 दिसम्बर को देहरादून में आयोजित होने वाले समिट हेतु निमंत्रण भी दिया। मुख्यमंत्री की उपस्थिति में दुबई में अभी तक विभिन्न उद्योग समूहों के साथ ₹5450 करोड़ के इन्वेस्टमेंट MoU साइन किए जा चुके हैं, जबकि कई अन्य उद्योग समूहों के साथ बैठक जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  Η μετάβαση από τον φεουδαλισμό στον καπιταλισμό - Σύμπαν Λήψεων PDF

दुबई में अब तक सर बायेटेक एवं हयात इंडिया के साथ ₹2 हजार करोड़, कार्मिला न्यूट्रीशन टेक्नोलॉजी ग्रुप के साथ ₹950 करोड़, जीटीसी ग्रुप के साथ ₹800 करोड़, फ्लो कॉग्लोमिरेट समूह के साथ ₹500 करोड़ का MoU किया गया। एक्सले ग्रुप के साथ मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर हेतु ₹700 करोड़, शरफ लॉजिस्टिक के साथ ₹500 करोड के इन्वेस्टमेंट MoU साइन किए जा चुके हैं। प्रदेश सरकार की ओर से सचिव उद्योग विनय शंकर पांडेय ने MoU साइन किए।

यह भी पढ़ें 👉  L'Orestie: Agamemnon, Les Choéphores, Les Euménides - Livre Gratuit PDF/ePub

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में निवेश अनुकूल सिस्टम विकसित किया गया है। राज्य में इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बहुत काम हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और संयुक्त अरब अमीरात के बीच द्विपक्षीय संबंध पहले से और अधिक मजबूत हुए हैं। दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 20 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार निवेशकों को राज्य में सभी प्राथमिक आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराने हेतु सदैव तत्पर है और विशेष रूप से गत दो वर्षों में राज्य में निवेश आकर्षित करने की दिशा में सुनियोजित प्रयास किये गए हैं। इसी कड़ी में उत्तराखण्ड ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट आयोजित किया जा रहा है। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉॅ. धन सिंह रावत, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, सचिव शैलेश बगोली, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा समेत प्रतिनिधि मंडल के अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  Seven Mythical Creatures: A Pop-Up Book - Audio Book
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top