Connect with us

केआरसी रानीखेत में दो नवंबर से होगी भर्ती रैली शुरू, जानें पूरी जानकारी…

उत्तराखंड

केआरसी रानीखेत में दो नवंबर से होगी भर्ती रैली शुरू, जानें पूरी जानकारी…


सेना में भर्ती होकर देश सेवा करने का सुनहरा मौका है। केआरसी रानीखेत में दो नवंबर से भर्ती रैली शुरू होने जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों की भर्ती होगी। सिपाही जनरल ड्यूटी और सिपाही क्लर्क के पदों के लिए प्रस्तावित भर्ती में मेडिकल कैटेगरी शेप-1 वाले पूर्व सैनिक हिस्सा ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  “बढ़ती भ्रामक सूचनाओं के बीच प्रेस की विश्वसनीयता की रक्षा” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन

मिली जानकारी के अनुसार केआरसी भर्ती कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार एक नवंबर को सुबह आठ बजे से अभ्यर्थियों की जांच होगी। दो नवंबर को सुबह 5:30 बजे प्रारंभिक स्क्रीनिंग और शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। बताया जा रहा है कि अभ्यर्थी को भर्ती में शामिल होने के लिए डिस्चार्ज बुक, एजीआई, एक्सटेंडेड इनश्योरेंस प्रमाणपत्र, शैक्षिक प्रमाणपत्रों की मूल प्रतियों के साथ पासपोर्ट साइज की 16 रंगीन फोटो साथ लानी होगी। साथ ही एक्स टीए पर्सनल के लिए एटीसी प्रमाणपत्र भी साथ लाना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Algo que domina el mundo | (EPUB, PDF, eBooks)

सिपाही जनरल ड्यूटी के लिए 30 नवंबर 2021 से 31 अक्तूबर 2023 तक सेवानिवृत्त हुए 46 साल से कम आयु के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकेंगे। उनकी सेवानिवृति की अवधि दो साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। सिपाही क्लर्क (एसडी) के लिए 30 नवंबर 2018 से 31 अक्तूबर 2023 तक सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक भर्ती में शामिल होंगे। उनकी सेवानिवृत्ति की अवधि पांच साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु 48 साल से कम और मेडिकल केटेगरी शेप-वन होनी जरूरी है।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम के निर्देश पर बच्चों की जान का जोखिम बने जिले के 76 जर्जर स्कूल भवन एक झटके में ध्वस्त
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top