Connect with us

देहरादून में ITBP की रेजिंग डे परेड में पहुंचे गृहमंत्री शाह, ये रहा खास…

उत्तराखंड

देहरादून में ITBP की रेजिंग डे परेड में पहुंचे गृहमंत्री शाह, ये रहा खास…


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरूवार देर शाम उत्तराखंड दौरे पर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गृहमंत्री का स्वागत किया। बताया जा रहा है कि  शाह का एक महीने के अंदर यह दूसरी बार उत्तराखंड का दौरा है। वह खास कार्यक्रम से यहां पहुंचे हैं। उनके दौरे को लेकर सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार देहरादून में आज आईटीबीपी का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर रेजिंग डे परेड का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान फाइव फ्रंटियर, ईस्ट फ्रंटियर, नॉर्थ ईस्ट फ्रंटियर, नॉर्दन फ्रांटियर्स, नक्सल फ्रंटियर, महिला नक्सल फ्रंटियर, स्की फोर्स, कमांडो दस्ता, पैरा ट्रूपर्स की टुकड़ियां परेड में शामिल हुईं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से उप सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई की शिष्टाचार भेंट…

वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, धन सिंह रावत और प्रेमचंद अग्रवाल भी परेड में शामिल हुए। इस दौरान गृहमंत्री ने सबसे पहले परेड का निरीक्षण किया। आईटीबीपी सीमाद्वार में आयोजित परेड को देखने के लिए यहां हजारों लोगों की भीड़ जुटी है। स्वागत के लिए महिलाएं पारंपरिक परिधानों में भी आई हैं। वहीं, कई बच्चे सेना की वर्दी पहनकर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि गृहमंत्री आज उत्तराखंड में एमबीबीएस के छात्रों के लिए हिंदी मीडियम में पढ़ाई की शुरुआत भी करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा…

बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट से आइटीबीपी परिसर स्थित विश्राम गृह पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। वह आज (शुक्रवार) को सीमाद्वार स्थित आइटीबीपी परिसर में स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए।वहीं  एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, प्रेमचंद अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, धनसिंह रावत, सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक भी मौजूद रहे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, राजपुर रोड विधायक खजान दास, मेयर सुनील उनियाल गामा तथा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी गृहमंत्री को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  ₹1096 करोड़ की योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी, शिक्षा से लेकर कुम्भ-2027 तक विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार…

शाह का यह दौरा राजनीतिक सुगबुगाहट से भी भरा हुआ है क्योंकि आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं। पिछले महीने 7-8 अक्टूबर को शाह यहां आए थे। उस समय बीजेपी के पदाधिकारियों के साथ ही सोशल मीडिया टीम के साथ चर्चा भी की थी। कार्यक्रम के बाद वह गढ़ी कैंट स्थित हेलीपैड से जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और फिर वहां से दिल्ली वापस लौट जाएंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top