Connect with us

देहरादून में अपराधी बेखौफ, अब यहां फ्लाईओवर के पास मिला एक व्यक्ति का शव…

उत्तराखंड

देहरादून में अपराधी बेखौफ, अब यहां फ्लाईओवर के पास मिला एक व्यक्ति का शव…


देहरादून में अपराध बढ़ता जा रहा है, हत्या लूट जैसी वारदात यहां आम हो रही है। दून में अलग अलग क्षेत्रों में 24 घंटे के भीतर तीन शव मिले हैं। जहां एक ओर निर्माणाधीन भंडारी बाग फ्लाईओवर के पास एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। वहीं इससे पहले प्रेम नगर से सटे चाय बागान में पूर्व फौजी व महिला का शव एक साथ सिंचाई गूल में डूबे मिले। पुलिस दोनों के शरीर पर लगी चोटों के आधार पर किसी वाहन की टक्कर से मौत होने की आशंका जता रही है। हालांकि, पुलिस हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता व्यवस्था में जनता की भागीदारी बढ़ेगी, समस्याओं की फोटो और लोकेशन सोशल मीडिया पर करें टैग: डीएम

मिली जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन भंडारी बाग फ्लाईओवर के पास सोमवार सुबह एक शव मिला है। शव की पहचान  शंभू उम्र करीब 39 वर्ष के रूप में हुई है। किसी धारदार हथियार से गला रेता गया है। बताया जा रहा है कि बशंभू रंगाई पुताई का काम करता था। रविवार शाम पांच बजे वह घर आ गया था। इसके बाद छह बजे फोन आया तो वह बाहर चला गया। 15 मिनट बाद पत्नी ने फोन किया तो एक घंटी गई और फिर फोन बंद हो गया। रात भर शंभू घर नहीं लौटा। कुछ लोगों ने एक शव को रेलवे ट्रैक पर पड़े होने की सूचना दी तो शंभू की पत्नी निर्मला भी वहीं चली गई। उसने देखा कि शव उसके पति का है। उसका गला काटा हुआ था। पास में ही चाकू पड़ा था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा…

वहीं प्रेम नगर से सटे चाय बागान में पूर्व फौजी व महिला का शव एक साथ सिंचाई गूल में डूबे मिले।  पूर्व फौजी सुबह चाय बागान की ओर टहलने गया था और महिला कोठी में खाना बनाने के लिए निकली थी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने दोनों मृतकों के बीच किसी प्रकार के संबंध की जानकारी से इंकार किया है। घटनास्थल को देखने पर कुछ सवाल तो ऐसे उठ रहे हैं जिनसे पुलिस की प्राथमिक सोच भी धोखा खा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  जुगमन्दर हॉल के नवीनीकरण का मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top