Connect with us

महंगाई की मार: गैस सिलेंडर के फिर बढ़े दाम, अब इतने का आएगा सिलेंडर…

उत्तराखंड

महंगाई की मार: गैस सिलेंडर के फिर बढ़े दाम, अब इतने का आएगा सिलेंडर…


LPG Gas Cylinder Price: सार्वजनिक क्षेत्र की तेल मार्केटिंग कंपनियों ने रसोई गैस की कीमत में एक बार फिर वृद्धि की है। हालांकि, यह बढ़ोतरी कमर्शियल गैस सिलेंडर पर की गई है। बताया जा रहा है कि देश भर में एक बार फिर से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 21 रुपये की बढ़त हुई है। वहीं घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर बने हुए हैं। राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो वाला गैस सिलेंडर 1,797.50 रुपये का मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया वर्चुअल शुभारंभ…

मिली जानकारी के अनुसार राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1796.50 रुपये हो गई है। नवंबर में इनकी कीमत 1775.50 रुपये था। कोलकता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,908 रुपये है। पिछले महीने इनकी कीमत 1,885.50 रुपये थी। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,749 रुपये हो गई है जो पिछले महीने 1,728 रुपये था। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,968.50 रुपये है जबकि अगस्त में इसकी कीमत 1,942 रुपये थी। पिछले महीने भी कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 103 रुपये की बढ़त की गई थी। इस बढ़त के बाद रेस्टोरेंट मालिकों के साथ मिठाई बेकर्स को बड़ा झटका लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में रंगोत्सव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री…

आपको बता दें कि देश में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 1 दिसंबर 2023 को भी इनकी कीमतों में बदलाव नहीं किया गया था। इसका मतलब कि राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है। बताया जा रहा है कि एलपीजी की कीमत में 21 रुपये तक का इजाफा हुआ है। इससे पहले 1 नवंबर को भी इसकी कीमत में 100 रुपये का इजाफा किया गया था। हालांकि, उसके बाद 16 नवंबर को इसकी कीमत में 57 रुपये की कटौती की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top