Connect with us

पशुपालन निदेशक के वित्तीय अधिकार सीज, बताई जा रही ये वजह…

उत्तराखंड

पशुपालन निदेशक के वित्तीय अधिकार सीज, बताई जा रही ये वजह…


उत्तराखंड की नौकरशाही में इन दिनों हलचल तेज है। शासन का बड़ा एक्शन देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि शासन ने पशुपालन निदेशक के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए है। जिसके आदेश जारी कर दिए गए है।

मिली जानकारी के अनुसार जारी आदेश में लिखा है कि  निदेशक, पशुपालन विभाग, उत्तराखण्ड दिनांक: 31 दिसम्बर, 2023 को अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे। उनके सेवानिवृत्त की अवधि समीप होने के दृष्टिगत मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि निदेशक, पशुपालन के स्तर से निर्गत की जाने वाली समस्त वित्तीय स्वीकृतियां अग्रिम आदेशों तक शासन की अनुमति प्राप्त किये जाने के उपरान्त निर्गत की जायेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  Signature Dishes That Matter | Ebook Download

वहीं एक दिन पहले शासन ने दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग उत्तराखंड के प्रमुख अभियंता दीपक कुमार यादव को 6 माह के लिए सेवा विस्तार दिया गया है। बताया जा रहा है कि वह सेवानिवृत हो रहे थे लेकिन बद्रीनाथ केदारनाथ धाम के निर्माण कार्यों और मानस खंड में विभिन्न कार्यों में उनकी आवश्यकता को बताते हुए 6 माह का सेवा विस्तार दिया गया है। पीडब्लूडी सचिव पंकज पांडेय ने इसके आदेश जारी किए है। जारी आदेश में लिखा है कि 6 माह से भी पहले यह कार्यकाल समाप्त हो सकता है लेकिन इसके लिए एक माह की लिखित सूचना अथवा इसके बदले में वेतन और भत्ते देकर इस अवधि को भी घटाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Quai des enfers | Livre PDF
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top