Connect with us

नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर दर्दनाक हादसा, BJP नेता का निधन…

उत्तराखंड

नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर दर्दनाक हादसा, BJP नेता का निधन…


उत्तराखंड के पहाड़ी अंचलों में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर नैनीताल से आ रही है। यहां नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर दर्दनाक हादसे में लालकुआं निवासी भाजपा नेता की मौत हो गई है। भाजपा नेता की मौत की खबर से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं मासूम बच्चियों के सिर से पिता का साया उठ गया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा…

मिली जानकारी के अनुसार हादसा नैनीताल-हल्द्वानी रोड आमपड़ाव के पास हुआ है। बताय जा रहा है कि यहां लालकुआं निवासी भाजपा नेता नैनीताल से अपने घर को आ रहे थे इस दौरान रास्ते में उनकी कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में जहां कार के परखच्चे उड़ गए।वहीं उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बृहस्पतिवार सुबह राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस भाजपा नेता को निकालकर बेस अस्पताल पहुंची। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी…

बताया जा रहा है कि मृतक पदमपुर देवलिया निवासी सचिन कुमार जोशी (38) भाजपा के पूर्वी मंडल में मंत्री थे। वह अपने पीछे बूढ़े मां-बाप छोटी-छोटी दो बेटियों को छोड़ गए है। जिसमें 6 साल की बड़ी बेटी तथा 4 साल की छोटी बेटी और पत्नी को रोता बिलखता छोड़ चल बसे। उनकी मौत से परिवार व रिश्तेदारों में कोहराम मचा है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘द केरला स्टोरी 2’ फिल्म देखी, जागरूकता का सशक्त माध्यम बताया…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top