Connect with us

नैनीताल में एक स्कूल बस में लगी भीषण आग, इतने बच्चे थे सवार…

उत्तराखंड

नैनीताल में एक स्कूल बस में लगी भीषण आग, इतने बच्चे थे सवार…


उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। यहां नैनीताल में एक स्कूल बस में भीषण आग लग गई। इस दौरान बस में बच्चें भी मौजूद थे। जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई। आग लगने से हड़कंप मच गया। ये तो गनिमत रही कि चालक परिचालक ने आनन-फानन में बस रोक कर सभी बच्चों को सुरक्षित निकाला, वहीं सूचना पर पहुंची दमकल की टीम ने आग पर काफी मशक्कत के काबू पाया। वहीं हादसे से बच्चे सहम गए।

यह भी पढ़ें 👉  Die Aufsteiger : Roman : Literatur

मिली जानकारी के अनुसार हादसा नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र के मोटाहल्दू के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां सैमफोर्ड स्कूल की बस में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में 35 बच्चे मौजूद थे, बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। जो चीखने-चिल्लाने लगे। हादसे का कारण बस में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। बस के इंजन की तरफ शॉर्ट सर्किट हो गया, जिसके चलते बस से धुआं निकलने लगा। इसके बाद तत्काल बच्चों को स्कूल बस से बाहर निकाल लिया गया

यह भी पढ़ें 👉  París era una fiesta : (E-Book, EPUB)

वहीं लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया। सभी बच्चे पूरी तरह सुरक्षित हैं, इंजन में आग लगने के स्पष्ट कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र ने उत्तराखंड को खनन के क्षेत्रों में सुधार कार्यो पर फिर दिया ₹100 करोड़ की प्रोत्साहन राशि ,खनन सुधार में राज्य नंबर-1 पर
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top