Connect with us

अब दिल्ली से उत्तराखंड आने वालों को करनी पड़ेगी जेब ढीली, यहां वसूला जाएगा टोल टैक्स…

उत्तराखंड

अब दिल्ली से उत्तराखंड आने वालों को करनी पड़ेगी जेब ढीली, यहां वसूला जाएगा टोल टैक्स…


उत्तराखंड आने वालों के लिए बड़ी खबर है। अब दिल्ली से उत्तराखंड आने वालों को जेब ढीली करनी पड़ेगी। बताया जा रहा है पौड़ी हाईवे पर जनवरी से टोल वसूली की तैयारी हो रही है। टोल गेट जनवरी से खोला जाएगा और दिल्ली से उत्तराखंड के वाहनों से यहां टोल वसूला जाएगा। टोल गेट मेरठ के मवाना में शुरू किया जाना है।जिसको लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दिल्ली से उत्तराखंड जाने वालों को अब एक और जगह टोल भरना होगा। पौड़ी जाने वालों को मवाना में भी टोल टैक्स देना होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मवाना बहसूमा बाईपास हाईवे को झुनझुनी गांव तक लगभग तैयार कर दिया है। इस पर जल्द ही वाहन फर्राटा भरेंगे। बताया जा रहा है कि इस हाईवे पर बने टोल प्लाजा पर टोल टैक्स की वसूली केवल फास्टैग से की जायेगी। इसके अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं रहेगा। नकद देने पर टोल टैक्स का दोगुना भुगतान करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में बनेगा मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस और कम्यूनिटी हॉल; ₹14.24 करोड़ मंजूर…

वहीं बताया जा रहा है कि मेरठ से नजीबाबाद के बीच दो टोल बनेंगे। इससे अब मेरठ से बिजनौर की दूरी 60 मिनट में तय होगी। तो मेरठ से नजीबाबाद 90 मिनट में तय होंगी। बिजनौर से नजीबाबाद तक चार बाईपास बनेंगे। गौरतलब है कि मेरठ-नजीबाबाद एनएच-119 के चौड़ीकरण होने से मेरठ से बिजनौर और उत्तराखंड के पौड़ी तक सुगम यातायात की व्यवस्था होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग 119 मेरठ पौड़ी पर फोर लेन का निर्माण तीन वर्षों से चल रहा है। इस हाईवे पर कई पुलों को यातायात के लिए खोल दिया गया है। मवाना मार्ग पर सैनी गांव के सामने ओवरब्रिज दो दिन पहले खोल दिया गया है। वहां पर लगने वाले जाम से वाहना चालकों को मुक्ति मिल गई है।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी बांध विस्थापित परिवार को 15 साल बाद मिला अपना हक…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top