Connect with us

देहरादून से भीषण अग्निकांड, तीन दुकानें जलकर खाक…

उत्तराखंड

देहरादून से भीषण अग्निकांड, तीन दुकानें जलकर खाक…


उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से भीषण अग्निकांड की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां दिलाराम बाजार में दुकानों में भीषण आग लग गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। इस अग्निकांड में जहां रेस्टोरेंट समेत तीन दुकान जलकर खाक हो गई। वहीं दूर तक धुएं का गुब्बार देखा गया। सूचना पर अग्निशमन और पुलिस विभाग टीम ने बामुश्किल आग पर काबू पाया। मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Les enfants de Timpelbach : Livre Gratuit ePub

मिली जानकारी के अनुसार व्यस्ततम राजपुर रोड पर दिलाराम बाजार में भीषण अग्निकांड की घटना हो गयी। शुक्रवार दोपहर दिलाराम बाजार में वन मुख्यालय के बाहर स्थित लेमन चिली नामक रेस्टोरेंट अचानक आग लग गयी। जिसने अगल-बगल की दो अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया। ये तीनों प्रतिष्ठान टीन के खोखों में हैं। आग लगते ही बाजार में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  Un viaje optimista por el futuro - (E-Book PDF)

वहीं सूचना पाकर दिलाराम स्थित जल संस्थान परिसर और गांधी रोड स्थित फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचे। काफी देर जूझ कर फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक सारा सामान खाक हो चुका था। बताया जा रहा है कि प्रथम दृष्टया में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी प्रतीत होती है। पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही रेस्टोरेंट सहित तीन दुकानों में लगी आग के कारण कितना नुकसान हुआ है उसका आकलन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Les Belles Endormies - [EPUB]
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top