Connect with us

सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड के चिराग बने चैंपियन, रचा इतिहास…

उत्तराखंड

सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में उत्तराखंड के चिराग बने चैंपियन, रचा इतिहास…


उत्तराखंड के युवा अपनी प्रतिभा और मेहनत से प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। एक बार फिर प्रदेश के सपूत ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। बताया जा रहा है कि अल्मोड़ा जिले के शटलर चिराग सेन ने सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप जीती है। ऐस पहली बार हुआ है कि उत्तराखंड को इस चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक प्राप्त हुए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर गृह क्षेत्र में खुशी की लहर है। वहीं उनकी जीत पर प्रदेश गौरावान्वित है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय का आठवां दीक्षांत समारोह संपन्न

मिली जानकारी के अनुसार गुवाहाटी, असम में आयोजित 85वीं सीनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। युवा शटलर सेन ने शानदार प्रदर्शन कर पुरुष एकल वर्ग का खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने तेलंगाना के थारून एम को हराया। बताया जा रहा है कि चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में अल्मोड़ा के चिराग सेन ने तेलंगाना के थारून एम को 21-14, 13-21, 21-9 के अंतर से पराजित कर चैंपियनशिप जीती है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने अखंड परमधाम गंगा घाट का किया लोकार्पण…

बताया जा रहा है कि चिराग के छोटे भाई लक्ष्य को 85वीं राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सर्वोच्च वरीयता प्राप्त थी, लेकिन उन्हें क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा, लेकिन गैर वरीय चिराग ने छोटे भाई की हार को खिताब जीतकर भर दिया। उन्हें विजेता बनने पर सवा तीन लाख रुपये का पुरस्कार मिला। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर सीएम पुष्कर सिंह धामी, खेल सचिव अमित कुमार सिन्हा, उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत कई लोगों ने उन्हें, पिता और कोच डीके सेन और माता निर्मला धीरेन सेन को बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशिक्षण से चुनौतियों को अवसर में बदलने की सीख मिलती है: सीएम धामी
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top