Connect with us

26 दिसंबर है इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई…

उत्तराखंड

26 दिसंबर है इन पदों पर आवेदन करने की लास्ट डेट, जल्द करें अप्लाई…


सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवारों के लिए जरूरी खबर है। इग्नू ने जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है।  यूनिवर्सिटी ने जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट (JAT) और स्टेनोग्राफर पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। जिसके लिए आवेदन करने की कल यानी कि 26 दिसंबर, 2023 लास्ट डेट है। आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर दें। इसके लिए 21 दिंसबर पहले लास्ट डेट थी।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इग्नू ने जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफर पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस वैकेंसी ड्राइव के जरिए 102 पदों को भरा जाना है, जिसमें 50 पद जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और 52 पद स्टेनोग्राफर के हैं। जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट की 19,900 रुपये से 63,200 रुपये जबकि स्टेनोग्राफर की 25,500 रुपये से 81,100 रुपये तक है। जो उम्मीदवार इस भर्ती का हिस्सा बनना चाहते हैं वे आवेदन की आखिरी तारीख से पहले अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर दें। इस भर्ती के लिए 26 दिसंबर आवेदन की लास्ट डेट है। इससे पहले आवेदन की लास्ट डेट 21 दिसंबर थी। माना जा रहा है कि अब ये लास्ट डेट आगे नहीं बढ़ सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड को आपदा प्रबंधन में मॉडल राज्य बनाने पर जोर…

बताया जा रहा है कि जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट और स्टेनोग्राफरके लिए 12वीं पास उम्मीदवारों को मौका है। साथ ही उम्मीदवार की इंग्लिश टाइपिंग स्पीड 40 वर्ड पर मिनट और हिंदी टाइपिंग स्पीड 30 वर्ड पर मिनट होनी चाहिए। उम्मीदवारों के पास अगर बैचलर की डिग्री हो तो और बेहतर। योग्यता की डिटेल नोटिफिकेशन में चेक करें।  उम्र सीमा स्टेनोग्राफर के लिए 18 साल से 30 साल और जेएटी के लिए 18 साल से 27 साल रखी गई है। इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अनारक्षित (यूआर) और ओबीसी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 1000 रुपये है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली में सीएम धामी से मिलीं सांसद व अभिनेत्री हेमा मालिनी…

वहीं, एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, महिला और पीडब्ल्यूबीडी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये देने होंगे। एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर विजिट करना होगा। अब यह आपको आवेदन पत्र पर पुनः निर्देशित करेगा। इसके बाद, अपना विवरण जैसे नाम, पिता का नाम और अन्य विवरण दर्ज करें। अब दस्तावेज़ अपलोड करें, आवेदन शुल्क का भुगतान करें और ‘सबमिट’ पर क्लिक करें। भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट ले लें।  इग्नू की इस भर्ती में चयनित होने के लिए उम्मीदवारों को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट और स्किल टेस्ट, टाइपिंग टेस्ट से होकर गुजरना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भूस्खलन प्रभावित स्थलों के उपचार के लिए ₹461 करोड़ स्वीकृत, चारधाम मार्ग होगा और सुरक्षित…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top