Connect with us

नए साल के पहले हफ्ते में हो सकता है विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित…

उत्तराखंड

नए साल के पहले हफ्ते में हो सकता है विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित…


Uttarakhand News: उत्तराखंड विधानसभा से विशेष सत्र को लेकर बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि नए साल के पहले हफ्ते में विधानसभा का विशेष सत्र हो सकताहै। इसकी संभावना जताई जा रही है कि सत्र में दो महत्वपूर्ण विधेयक को सदन में पारित किए जा सकते है। जिसकी तैयारी तेज हो गई है। वहीं उत्तराखंड सरकार ने पूर्ण बजट को लेकर 10 जनवरी तक लोगों से सुझाव मांगें हैं। आइए जानते है कौनसे विधेयक हो सकते है पारित..

यह भी पढ़ें 👉  The Wanderer | PDF Book Download

मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड सरकार दो महत्वपूर्ण विधेयक को सदन में पारित करने के लिए जल्द विशेष सत्र आयोजित कर सकती है। बताया जा रहा है कि इस सत्र में यूसीसी और आंदोलनकारियों के क्षैतिज आरक्षण के विधेयक पारित किए जाएंगे। आगामी पूर्ण बजट को देखते हुए अनुमान जताया जा रहा है कि नए साल के पहले हफ्ते में विशेष सत्र बुलाया जा सकता है.वहीं, ज्यादा जानकारी देते हुए संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने बताया कि पूर्ण बजट से पहले विशेष सत्र आहूत की जाएगी. जिसमें यूसीसी और राज्य आंदोलनकारियों के क्षैतिज आरक्षण के विधेयक को पारित किया जाएगा.

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने की शिष्टाचार भेंट

बताया जा रहा है कि राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में 10 फीसदी क्षैतिज आरक्षण का लाभ दिए जाने को लेकर विधानसभा की ओर से गठित कमेटी ने विधानसभा अध्यक्ष को रिपोर्ट सौंप दी है।लेकिन अभी तक यूसीसी का मसौदा तैयार करने के लिए गठित विशेषज्ञ कमेटी ने अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी है। उम्मीद है कि नए साल पर यूसीसी के लिए गठित कमेटी अपनी रिपोर्ट उत्तराखंड सरकार को सौंप देगी। जिसके बाद इन दोनों विधेयक को मंजूरी देने के लिए सदन बुलाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  भारत पर्व में प्रदर्शित होगी “आत्मनिर्भर उत्तराखण्ड” की झांकी…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top