Connect with us

आईटीआई प्रधानाचार्य भर्ती से जुड़ा अपडेट, आयोग ने दिया एक और मौका…

उत्तराखंड

आईटीआई प्रधानाचार्य भर्ती से जुड़ा अपडेट, आयोग ने दिया एक और मौका…


उत्तराखंड में लोक सेवा आयोग ने बड़ा अपडेट जारी किया है। बताया जा रहा है कि आयोग ने आईटीआई प्रधानाचार्य भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया है। अभ्यर्थि बृहस्पतिवार से अपने आवेदन में संशोधन कर सकेंगे। इसके लिए आयोग दोबारा विंडो खोलने जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में 10 अप्रैल से जनगणना की शुरुआत राज्यपाल गुरमीत सिंह करेंगे स्व-गणना…

मीडिया जानकारी के अनुसार जारी सूचना के मुताबिक, राजकीय आईटीआई में प्रधानाचार्य भर्ती के लिए 18 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन हुए थे। अब अभ्यर्थी 28 दिसंबर से छह जनवरी तक अपने आवेदन में संशोधन या गलती सुधार कर सकते हैं। मोबाइल नंबर व ई-मेल आईडी को छोड़कर बाकी में संशोधन हो सकता है। एक बार एडिट होने के बाद वही डाटा अंतिम माना जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में 5 किमी दौड़ को मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश…

बताया जा रहा है कि श्रेणी या उपश्रेणी में परिवर्तन करने पर अभ्यर्थी को विज्ञापन में दी गई दरों के हिसाब से शुल्क भी देना होगा। एक बार संशोधन के बाद किसी भी दशा में ऑनलाइन प्रविष्टियों में परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी से मिले मंत्री गणेश जोशी…
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top