Connect with us

टिहरीः बस के हुए ब्रेक फेल, चपेट में आई महिला की दर्दनाक मौत…

उत्तराखंड

टिहरीः बस के हुए ब्रेक फेल, चपेट में आई महिला की दर्दनाक मौत…


Accident: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला जारी है। बड़े हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। यहां रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक बेकाबू बस की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  “खेल महाकुंभ – 2025 के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न”

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से एक बस उत्तरकाशी जा रही थी। नरेंद्रनगर के बगड़धार में बस रुकी थी। इस दौरान सवारियां वहां उतर गई थीं। लेकिन दोबारा बस को स्टार्ट करते ही उसके ब्रेक फेल हो गए। बस के ब्रेक फेल होने के चलते बस अनियंत्रित होकर पीछे की ओर चली गई। जिससे बस के पीछे खड़ी महिला उसकी चपेट में आ गई और उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  क्यों आज भी लाखों लोग आंतरिक शांति के लिए परमहंस योगानंद की ओर मुड़ते हैं – विधि बिरला

बताया जा रहा है कि हादसे की सूचना पुलिस को दी। महिला को आनन फानन उपचार के लिए राजकीय अस्पताल नरेंद्रनगर लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला की पहचान चंखी देवी(55) पत्नी भगवान सिंह, ग्राम- कोटि रोल्यालु, पोस्ट काफलवानी तहसील कंडीसैंड के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  आयुष्मान को लेकर लाभार्थियों को किया जागरूक
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top