Connect with us

ऑनलाईन आर.टी.आई.पोर्टल का सीएम ने किया शुभारंभ, मिलेगी ये सुविधा…

उत्तराखंड

ऑनलाईन आर.टी.आई.पोर्टल का सीएम ने किया शुभारंभ, मिलेगी ये सुविधा…


देहरादून में आज सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड ऑनलाईन आर.टी.आई. पोर्टल तथा ऑनलाईन द्वितीय अपील/शिकायत एवं हाईब्रिड सुनवाई की व्यवस्था का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सूचना अनुरोध पत्रों तथा प्रथम अपीलों के ऑनलाईन प्रेषण पोर्टल का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑनलाईन आर.टी.आई.पोर्टल बनने से लोगों को काफी मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  The Mary-El Tarot | eBook (EPUB)

अपीलों की सुनवाई की सुनवाई हेतु आने-जाने में लगने वाला समय भी बचेगा। सूचना का अधिकार अधिनियम से लोगों को शासन प्रशासन से संबंधित अपनी व्यक्तिगत तथा सामुदायिक कठिनाईयों से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि आज प्रारंभ की गई ऑनलाईन सुविधाओं का सबसे अधिक लाभ राज्य के दूरस्थ एवं पर्वतीय क्षेत्रों के निवासियों को प्राप्त होगा। इससे आवेदकों को आवेदन एवं प्रथम अपील व द्वितीय अपील में भी आसानी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम को किया संबोधित

इस दौरान मुख्य सूचना आयुक्त अनिल चन्द्र पुनेठा ने कहा कि द्वितीय अपील एवं शिकायतों के ऑनलाईन पंजीकरण तथा हाईब्रिड मोड की सुविधा आज से ही आमजन को उपलब्ध हो जाएगी। अब शीघ्र ही पोर्टल के माध्यम से विभिन्न कार्य सम्पादित होंगे। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, राज्य सूचना आयुक्त  विवेक शर्मा,  विपिन चन्द्रा,  अर्जुन सिंह तथा योगेश भट्ट, सचिव दीपेन्द्र चौधरी, अपर सचिव प्रताप सिंह शाह, सचिव उत्तराखण्ड सूचना आयोग अरविन्द कुमार पाण्डेय उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  Un Oso Llamado Paddington | (PDF, EPUB)
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top