Connect with us

उत्तराखंड में इस दिन होगी कैबिनेट बैठक, आबकारी नीति सहित ये प्रस्ताव हो सकते है पेश…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में इस दिन होगी कैबिनेट बैठक, आबकारी नीति सहित ये प्रस्ताव हो सकते है पेश…


Uttarakhand News: उत्तराखंड में जल्द ही कैबिनेट बैठक होने वाली है। बताया जा रहा है कि इस बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते है। ये बैठक आगामी 23 जनवरी को होने वाली है। बैठक में आबकारी नीति के प्रस्ताव सहित कई अहम प्रस्ताव आ सकते है। साथ ही कई बड़े फैसले लिए जा सकते है। जिसके तैयारियां शुरू हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार धामी सरकार की 23 जनवरी को सचिवालय में कैबिनेट बैठक हो सकती है। बताया जा रहा है कि ये बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने जा रही है। बैठक में नई आबकारी नीति और सरकारी नौकरी में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के प्रस्ताव सहित कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किए जा सकते है। शासन ने नई आबकारी नीति का प्रस्ताव तैयार कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जवाबदेह शासन की मिसाल

बताया जा रहा है कि राज्य सरकार आबकारी नीति में कुछ ऐसे प्रावधान करने जा रही है, जिससे राजस्व में और अधिक बढ़ोतरी हो। माना जा रहा है कि इसके तहत सरकार यह प्रावधान कर सकती है कि यदि कोई होटल स्थापित करता है तो उसमें बार की अनुमति देने की प्रक्रिया को आसान बनाया जा सकता है या उसमें कुछ छूट दी जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

वहीं बताया जा रहा है कि प्रदेश में खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में चार प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण को कार्मिक और वित्त विभाग की मंजूरी मिल गई है। कैबिनेट बैठक में इसका प्रस्ताव आ सकता है। इसे एक्ट के रूप में लाने के लिए विधान सभा सत्र में इसके लिए विधेयक लाया जाएगा।

Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top