Connect with us

दून में “राम राज्य शोभायात्रा में जुटे हजारों भक्त, सीएम धामी सहित कई कार्यकर्ता भी हुए शामिल…

उत्तराखंड

दून में “राम राज्य शोभायात्रा में जुटे हजारों भक्त, सीएम धामी सहित कई कार्यकर्ता भी हुए शामिल…


देश भर में अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव जश्न के साथ मनाया जा रहा है। हर घर में भगवा तिरंगा लहरा रहा है जगह-जगह मंदिरों में रामचरितमानस और अखंड पाठ,श्रीराम भजन का आयोजन किया रहे हैं। देवभूमि भी राम मय हो गई है। राजधानी देहरादून में राममय हो चली है। इसी कड़ी में आज दून में “राम राज्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सीएम धामी ने प्रतिभाग किया तो वहीं राम भक्तों का सैलाब भी सड़कों पर देखने को मिला।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज परेड ग्राउंड, देहरादून में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव समिति द्वारा आयोजित “राम राज्य शोभायात्रा” कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। परेड ग्राउंड से शुरू हुई शोभा यात्रा घंटाघर होते हुए पलटन बाजार तक निकाली गई। शोभा यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंहोधामी ने किया। वहीं बताया जा रहा है कि हजारों की संख्या में शामिल शोभा यात्रा में आम लोगों के साथ ही भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। तो वहीं शोभा यात्रा के दौरान तमाम बच्चे प्रभु हनुमान रूपी वस्त्रों में नजर आए।

यह भी पढ़ें 👉  Das Schlimmste kommt noch oder Fast eine Jugend : (PDF)

वहीं इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड से भगवान श्री राम का विशेष नाता है। देवप्रयाग में भगवान श्री राम को समर्पित रघुनाथ मंदिर एवं बागेश्वर जनपद में निर्मल सरयू नदी बहती है। सरयू नदी किनारे ही श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम जी विराजमान हैं। उन्होंने कहा कि अयोध्या धाम के समीप करीब तीन एकड़ की भूमि पर प्रदेशवासियों के लिए भव्य उत्तराखण्ड सदन बनाया जाएगा। उत्तराखण्ड सरकार को यह जमीन आवंटित हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  A viskó : Könyvtár határok nélkül

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी राम भक्तों एवं राष्ट्र भक्तों का 500 वर्षों से अधिक का इंतजार खत्म होकर भव्य राम मंदिर बनने का सपना पूरा हो रहा है। हजारों साधु-संतों, राम भक्तों, राष्ट्र भक्तों व सनातन प्रेमियों के बलिदान के उपरांत इस पुण्य दिन के हम सब साक्षी बनेंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, महामंत्री संगठन अजेय कुमार, RSS प्रांत प्रचारक डॉ. शैलेंद्र सिंह, सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, विधायक खजान दास,  विनोद चमोली, श्रीमती सविता कपूर व अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में नई पहलः दून बासमती और पोषक आटा उत्पादों का भव्य शुभारंभ
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top