Connect with us

देहरादून में इस दिन लगने वाला है रोजगार मेला, 1400 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती…

उत्तराखंड

देहरादून में इस दिन लगने वाला है रोजगार मेला, 1400 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती…


देहरादन : बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। देहरादून में जल्द ही रोजगार मेला लगने वाला है। बताया जा रहा है कि इसी फरवरी माह में देहरादून में क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के तहत युवाओं को हाथों हाथ सीधी नौकरी मिल सकेगी। जिसके लिए प्री रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी को हेमकुंड साहिब यात्रा 2026 के पहले जत्थे के विदाई समारोह का निमंत्रण…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से आगामी 16 फरवरी को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें 1400 से ज्यादा पदों पर  भर्ती की जाएगी। जिसके लिए फार्मा- मैन्यूफैक्चर, सिक्योरिटी, बैंकिंग, सेल्स मार्केटिंग सहित कई कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। आठवीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक के युवा प्रतिभाग कर सकते है। कंपनी भर्ती के लिए युवाओं का साक्षात्कार लेंगी, और रोजगार देंगी। मेले के लिए युवा सेवायोजन कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। बताया जा रहा है कि मेले में करीब 40 निजी कंपनियां शामिल होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरांचल यूनिवर्सिटी में किसान मेला शुरू, कृषि मंत्री गणेश जोशी ने प्रगतिशील किसानों को किया सम्मानित…

विभाग की कोशिश है कि इनके माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को नौकरी दी जाए। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ अनिवार्य रूप से अपना बायोडाटा (Resume) मूल प्रमाण पत्रों, उनकी छायाप्रति, इस कार्यालय में पंजीयन कार्ड, पासपोर्ट फोटो एवं आईडी प्रूफ लाना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  प्रेमनगर में सामूहिक कन्या पूजन में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top