Connect with us

देहरादून में 26 फरवरी से होगी बजट सत्र की शुरुआत, कैबिनेट बैठक में आज होंगे फैसले…

उत्तराखंड

देहरादून में 26 फरवरी से होगी बजट सत्र की शुरुआत, कैबिनेट बैठक में आज होंगे फैसले…


उत्तराखंड में बजट सत्र को लेकर बड़ा अपडेट है। बताया जा रहा है कि बजट सत्र की शुरुआत देहरादून में 26 फरवरी से होगी। ये सत्र एक मार्च तक प्रस्तावित किया गया है। सत्र में आम बजट पेश किया जाएगा। वहीं आज कैबिनेट की बैठक में बजट का प्रस्ताव पेश किया जाएगा। जिसके साथ ही कई बडे फैसले हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में हिमाद्रि आइस रिंक की पहली वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई…

मिली जानकारी के अनुसार बजट सत्र से पहले आज धामी कैबिनेट ने मीटिंग बुलाई है।  माना जा रहा है कि इसमें बजट को लेकर चर्चा होगी। साथ ही कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। उम्मीद जताई जा रही है कि धामी सरकार 27 या 28 मार्च को बजट पेश कर सकती है। इससे पहले बीते सप्ताह हुई धामी मंत्रिमंडल की बैठक में बजट सत्र का आयोजन देहरादून में करने का निर्णय लिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया वर्चुअल शुभारंभ…

 बताया जा रहा है की प्रदेश सरकार ने बजट सत्र 26 फरवरी से एक मार्च तक तय किया है। प्रदेश सरकार की ओर से आम बजट सदन में कब पेश किया जाएगा। इसका निर्णय कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में लिया जाएगा। हालांकि बजट की अधिसूचना जारी कर दी गई है। विधानसभा की ओर से सभी विधायकों को पत्र जारी कर सदन में उठाए जाने वाले लोक महत्व की सूचनाएं मांगी गई है। अब तक विधानसभा सचिवालय को लगभग 300 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट…
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

Categories

Advertisement
Advertisement

ट्रेंडिंग खबरें

To Top